Flipkart GOAT Sale (Source. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

Flipkart GOAT Sale आज रात से शुरू, VIP यूजर्स की होगी मौज, iPhone 17 पर मिलेगी भारी छूट

Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जिसमें ग्राहक अपने पसंद की चीज को कम दाम में ले सकते है लेकिन सेल के दिन से पहले ही कंपनी अपने चुनिंदा ग्राहकों को खास मौका देने वाली है।

सिमरन सिंह

Flipkart Early Access: Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू होने जा रही है। जिसमें ग्राहक अपने पसंद की चीज को कम दाम में ले सकते है लेकिन सेल के दिन से पहले ही कंपनी अपने चुनिंदा ग्राहकों को खास मौका देने वाली है। बता दें कि अगर आपके पास Flipkart की Plus, Gold, Black या VIP Membership है तो आप सेल शुरू होने से 24 घंटे पहले ही शानदार ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं यही वजह है कि हर बड़ी सेल से पहले हजारों ग्राहक अर्ली एक्सेस लेने की कोशिश करते हैं ताकि अपने पसंदीदा प्रोडक्ट स्टॉक खत्म होने से पहले खरीद सकें।

क्या है Flipkart Early Access Sale और कैसे मिलेगा फायदा?

जानकारी के लिए बता दें कि Flipkart हर बड़ी सेल से पहले अपने मेंबर्स को Early Access देता है। जिसमें सबसे बड़ा फायदा यह है कि ग्राहक बाकी लोगों से पहले कम कीमत पर प्रोडक्ट खरीद सकते हैं। जिसमें देखा गया है कि कई बार लोकप्रिय स्मार्टफोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स कुछ ही मिनटों में आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। ऐसे में अर्ली एक्सेस लेने वाले ग्राहकों के पास बेहतर मौका होता है। ऐसे में अगर आप भी GOAT Sale में सबसे पहले खरीदारी करना चाहते हैं तो Flipkart ऐप पर जाकर Plus, Gold या Black Membership ले सकते हैं। जिसमें आपको फास्ट डिलीवरी, एक्सक्लूसिव ऑफर्स और अन्य मेंबर बेनिफिट्स भी मिलते हैं।

iPhone 17 समेत कई बड़े प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट

Flipkart ने GOAT Sale शुरू होने से पहले ही कई बड़ी डील्स का खुलासा भी कर दिया है। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा iPhone 17 पर मिलने वाले ऑफर की हो रही है। सामने आई रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन पर करीब 12,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। ऐसे में इसकी कीमत 82,900 से घटकर लगभग 70,900 तक पहुंच सकती है। इतना ही नहीं इसमें प्रीमियम स्मार्टफोन, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, किचन अप्लायंसेस और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक छूट मिलने की उम्मीद है।

क्या आपको लेनी चाहिए Early Access Membership?

ऐसे में अगर आप पहले से किसी महंगे गैजेट या इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट को खरीदने की योजना बना रहे हैं तो अर्ली एक्सेस आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे न सिर्फ पसंदीदा प्रोडक्ट जल्दी खरीदने का मौका मिलता है बल्कि इसके साथ स्टॉक खत्म होने की चिंता भी नहीं रहती। लेकिन आपको बता दें कि खरीदारी से पहले कीमतों की तुलना और अपनी जरूरत का आकलन जरूर कर लें ताकि सही डील का लाभ आप उठा सकें।

विपक्ष का दोहरा चरित्र बेनकाब! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध मार्च पर एकनाथ शिंदे का बड़ा हमला

BJP की राज्यसभा लिस्ट से बढ़ी कैबिनेट फेरबदल की चर्चा, हरदीप पुरी और BL वर्मा की मंत्रिमंडल से होगी छुट्टी?

महिला पत्रकार से यौन उत्पीड़न के आरोपों के बीच ACP विवेक भगत प्रमोट, बने एडिशनल DCP

पहले कहा थैंक्यू अब बोले उतनी परफेक्ट नहीं महाराष्ट्र पुलिस, बदले अभिजीत दिपके के सुर, करेंगे PC

Akash Anand BSP Return: आकाश आनंद की बसपा में फिर से वापसी, मायावती ने बनाया राष्ट्रीय संयोजक