Flipkart पर शानदार सेल शुरू हुई है जो 5 दिनों तक चलने वाला है। (सौ. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

Flipkart Big Shopping Utsav Sale हुई शुरू, 80-90% का मिलेगा डिस्काउंट

Flipkart की Big Billion Days Sale खत्म होने के बाद अब कस्टमर के लिए एक और सेल आ गई है, जो Big Shopping Utsav Sale है। जिसके अंदर ग्राहक स्मार्टफोन से लेकर होम अप्लायंसेज और कई प्रॉडक्ट्स पर 80 से 90% की छूट पा सकते हैं।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Flipkart की Big Billion Days Sale खत्म होने के बाद एक और सेल ने आगाज कर लिया है। बता दें की Flipkart Big Shopping Utsav Sale आज यानी की 9 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है। इस सेल में आप फोन, स्मार्ट टीवी, वाशिंग मशीन, फ्रिज, साउंडबार, स्मार्ट वॉच और प्रीमियम इयरफोन जैसी कई सारे गैजेट सस्ते प्राइस पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की यह सेल 5 दिनों तक लाइव रहेगी, मतलब की 13 अक्टूबर को इस सेल का समापन होगा। ऐसे में सेल खत्म होने से पहले आप अपने मोबाइल फोन से ही बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर और भी अच्छे डिस्काउंट पाते हुए सेल का मजा ले सकते हैं।

Flipkart Deals

Flipkart Big Shopping Utsav Sale की बात की जाए तो स्मार्टफोन पर आपको छूट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही टीवी और होम अप्लायंसेज पर भी 90% की छूट आप देख सकते हैं। इस सेल के अंदर स्मार्ट गैजेट से लेकर घर का सामान और कई मॉडर्न सामान 50 से 80% की छूट पर आपको मिल जाएंगे।

Flipkart Offer

Flipkart Big Shopping Utsav Sale के बारे में बताएं तो सेल में ग्राहकों को वॉशिंग मशीन पर भी भारी डिस्काउंट देखने को मिलेगा। जिसमें आप वाशिंग मशीन को 6,290 की शुरुआती कीमत से खरीद सकते हैं। इसके अलावा फ्रिज पर भी भारी डिस्काउंट में 8,490 की शुरुआती कीमत पर आपको मिल सकता है और बाकी फायदा की बात की जाए तो जूते से लेकर कपड़ों तक आपको 70 से 80% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। साथ ही आप कोई भी छोटे-मोटे सामान को अच्छे प्राइसेज पर खरीद सकते हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान