Flipkart ला रहा नई सेल। (सौ. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

Flipkart Big Billion Days 2025: साल की सबसे बड़ी सेल का आगाज, जानें कब होगा शुरू

Online Shopping India: फेस्टिव सीजन में Flipkart एक बार फिर अपनी सालाना मेगा सेल Big Billion Days 2025 लेकर आ रही है। जिसमें कमाल के ऑफर्स मिलेगे जो आपको कई फायदें देंगे।

सिमरन सिंह

Flipkart Big Billion Days 2025: फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही Flipkart एक बार फिर अपनी सालाना मेगा सेल Big Billion Days 2025 लेकर आ रही है। कंपनी ने इस बार का टीज़र जारी करते हुए इसे “It’s Back & Bigger!” बताया है। ग्राहकों के लिए यह मौका होगा जब वे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, घरेलू उपकरणों और कई अन्य प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट का लाभ उठा पाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी यह सेल ग्राहकों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बनने वाली है।

बैंक ऑफर्स से बढ़ेगी बचत

फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज 2025 के लिए Axis Bank और ICICI Bank के साथ साझेदारी की है। ग्राहक इन दोनों बैंकों के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर अतिरिक्त 10% इंस्टेंट डिस्काउंट प्राप्त कर सकेंगे। इसके साथ ही पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर भी अतिरिक्त बचत मिलेगी। हालांकि, एक्सचेंज वैल्यू पूरी तरह आपके डिवाइस की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करेगी।

ग्राहकों के लिए बेस्ट डील्स का मौका

Flipkart Big Billion Days को स्मार्ट खरीदारों के लिए विशलिस्ट पूरी करने का सही समय माना जा रहा है। इस दौरान लैपटॉप, मोबाइल, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और अन्य डिवाइसेज़ पर शानदार ऑफर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि महंगे और प्रीमियम ब्रांड्स के प्रोडक्ट्स भी इस सेल में काफी किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे।

फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर धमाकेदार ऑफर

इस बार की सेल में ग्राहकों को लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर जबरदस्त ऑफर्स मिलने वाले हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, Samsung Galaxy S25, iPhone 16 सीरीज, Samsung Galaxy S24 और Google Pixel 10 जैसे हाई-एंड स्मार्टफोन्स भी डिस्काउंट प्राइस पर उपलब्ध होंगे। इससे ग्राहकों को बड़े ब्रांड्स के स्मार्टफोन्स खरीदने का सुनहरा मौका मिलेगा।

क्यों खास है बिग बिलियन डेज 2025?

Flipkart की यह सेल हर साल फेस्टिव सीजन में ग्राहकों को बेहतरीन शॉपिंग अनुभव देने के लिए जानी जाती है। इस बार भी ग्राहक स्पेशल डील्स, बैंक ऑफर्स और एक्सचेंज बेनिफिट्स का लाभ उठाकर अपनी पसंदीदा प्रोडक्ट्स की शॉपिंग कर पाएंगे।

ध्यान दें

अगर आप लंबे समय से नए मोबाइल, लैपटॉप या स्मार्ट गैजेट्स खरीदने की सोच रहे हैं, तो Flipkart Big Billion Days 2025 आपके लिए सबसे बेहतर समय हो सकता है। भारी डिस्काउंट, बैंक ऑफर और एक्सचेंज डील्स के साथ यह सेल फेस्टिव शॉपिंग को और भी खास बनाने वाली है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली घोषणा पत्र पारित, PM मोदी बोले- संकल्पों को ठोस नतीजों में बदलना है

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणा पत्र 2026 सर्वसम्मति से पारित, भारत की बड़ी सफलता

मातोश्री पहुंचीं DMK सांसद कनिमोझी! कांग्रेस से नाराजगी के कारण बदलेगा समीकरण? INDIA एलायंस में हलचल तेज

BRICS Summit: पीएम मोदी और वियतनामी पीएम की बैठक, डिफेंस, स्पेस और 25 बिलियन डॉलर के ट्रेड पर जोर

BRICS किसी के खिलाफ नहीं, UNSC में रिफॉर्म को अब टाल नहीं सकते; PM मोदी का दुनिया को संदेश