Flipkart में शानदार सेल। (सौ. Flipkart) 
टेक्नॉलजी

Flipkart Big Billion Days सेल में होगा धमाका, ऐसे पाएं जबरदस्त डिस्काउंट का पूरा फायदा

Flipkart Early Access: Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने में अब गिनती के दिन ही बचे हैं। यह धमाकेदार सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें कई शानदार चीजों पर ऑफर मिलेगे।

सिमरन सिंह

Flipkart Membership Early Sale: Online Shopping प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। Flipkart Big Billion Days Sale शुरू होने में अब गिनती के दिन ही बचे हैं। यह धमाकेदार सेल 23 सितंबर से शुरू होगी, जिसमें मोबाइल फोन, फैशन, ब्यूटी, होम अप्लायंसेज से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक हर कैटेगरी में भारी डिस्काउंट मिलने वाला है। अगर आप लंबे समय से किसी प्रोडक्ट पर नज़र गड़ाए बैठे हैं, तो यह मौका आपके लिए बिल्कुल सही साबित हो सकता है।

मेंबरशिप से मिलेगा अर्ली एक्सेस

Flipkart की यह मेगा सेल सभी ग्राहकों के लिए 23 सितंबर से लाइव होगी, लेकिन Flipkart Membership लेने वालों को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही अर्ली एक्सेस मिल जाएगा। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले आप अपनी पसंद का प्रोडक्ट खरीद पाएंगे।

Flipkart की दो खास Membership

अगर आप नियमित रूप से Flipkart से शॉपिंग करते हैं तो आपके पास सुपर कॉइन्स ज़रूर होंगे। केवल 200 सुपर कॉइन्स में आप Plus Membership ले सकते हैं। वहीं, नया Black Membership प्रोग्राम भी अर्ली एक्सेस, एक्सक्लूसिव डिस्काउंट और अन्य फायदे प्रदान करता है।

Credit Card यूजर्स के लिए बंपर ऑफर

Flipkart Big Billion Days के दौरान Axis Bank और ICICI Bank के Credit Card धारकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। इन कार्ड्स पर अतिरिक्त डिस्काउंट और कैशबैक का फायदा उठाया जा सकेगा। अगर आपके पास अभी ये कार्ड नहीं हैं तो सेल से पहले ही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं, जिन ग्राहकों के पास पहले से यह सुविधा मौजूद है, उन्हें कार्ड को सुरक्षित रख लेना चाहिए ताकि सेल शुरू होते ही तुरंत शॉपिंग का मज़ा लिया जा सके।

विशलिस्ट बनाना न भूलें

सेल के दौरान लाखों ग्राहक एक साथ शॉपिंग करेंगे, ऐसे में कई प्रोडक्ट्स जल्दी ही आउट ऑफ स्टॉक हो सकते हैं। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है कि आप अपने मनचाहे प्रोडक्ट्स को पहले ही विशलिस्ट कर लें। इससे न केवल समय बचेगा बल्कि सेल लाइव होते ही आप बिना सर्च किए सीधे ऑर्डर प्लेस कर सकेंगे।

ध्यान दें

Flipkart Big Billion Days 2025 ग्राहकों को जबरदस्त छूट और ऑफर्स का मौका देने वाली है। सही तैयारी और मेंबरशिप का लाभ उठाकर आप इस सेल से अपनी शॉपिंग का अनुभव और भी किफायती बना सकते हैं।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...