FBI ने दी सभी को चेतावनी। (सौ. Stock) 
टेक्नॉलजी

Fraud की शिकायत करते-करते फिर से हो सकता है Fraud, FBI ने दी चेतावनी

Fake Website: Fraud की शिकायत करना भी आपको भारी पड़ सकता है, जिसकी चेतावनी देते हुए FBI ने कुछ बातों पर रोशनी डाली है। जो सभी को पती होनी चाहिए।

सिमरन सिंह

FBI Fraud Alert: क्या हो अगर आप अपने साथ हुए धोखाधड़ी की शिकायत कर रहे हों और उसी दौरान फिर से Fraud का शिकार बन जाएं? यह स्थिति सचमुच जले पर नमक छिड़कने जैसी है। हाल ही में अमेरिका में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें साइबर अपराधियों ने सरकारी वेबसाइट्स की हूबहू नकल कर फर्जी पोर्टल बना डाले हैं। इन नकली साइट्स पर लोग शिकायत दर्ज करने जाते हैं और वहां उनके साथ दोबारा ठगी हो जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने आधिकारिक वॉर्निंग जारी की है।

क्या है पूरा मामला?

FBI का इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर (IC3) एक आधिकारिक पोर्टल है, जहां साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाती हैं। पिछले साल इस पोर्टल पर 8 लाख से अधिक शिकायतें आई थीं और लोगों को लगभग 16.6 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था।

अब साइबर अपराधियों ने इसी पोर्टल की हूबहू नकल करके फर्जी वेबसाइट तैयार कर ली है। खास बात यह है कि इन नकली साइट्स के डोमेन नेम भी असली से मिलते-जुलते हैं, जिसके कारण लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं। ऐसे में पीड़ित जब शिकायत दर्ज करने पहुंचते हैं, तो वे नकली साइट्स पर अपनी संवेदनशील जानकारी जैसे नाम, पता, ईमेल और बैंकिंग डिटेल्स साझा कर देते हैं। यही जानकारी अपराधियों द्वारा आगे ठगी के लिए इस्तेमाल की जा रही है। FBI ने साफ कहा है कि यह पहला मामला नहीं है। कई रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि साइबर अपराधी सरकारी अधिकारी बनकर भी लोगों को चूना लगाने में सक्रिय हैं।

खुद को कैसे रखें सुरक्षित?

  • किसी भी पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने से पहले हमेशा उसका URL ध्यान से चेक करें।
  • अगर लिंक में कोई स्पेलिंग मिस्टेक दिखे तो तुरंत सतर्क हो जाएं।
  • शिकायत दर्ज करने के लिए हमेशा पूरा URL टाइप करें, सर्च रिजल्ट से मिले अन्य लिंक पर क्लिक न करें।
  • पोर्टल को अच्छे से परखें और यदि कोई संदेह हो तो सीधे संबंधित एजेंसी से संपर्क करें।

ध्यान रखें कि कोई भी सरकारी अधिकारी आपसे कभी भी PIN या बैंकिंग डिटेल्स नहीं मांगता। अगर ऐसा होता है तो समझ लें कि आपके साथ स्कैम की कोशिश हो रही है।

ध्यान दें

डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्कता ही सबसे बड़ा हथियार है। शिकायत दर्ज करने से पहले सही वेबसाइट की पहचान करना और संदिग्ध लिंक से दूरी बनाए रखना आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक