YouTube Music (Source. Youtube) 
टेक्नॉलजी

फ्री म्यूजिक का मज़ा हुआ कम, YouTube Music ने लिरिक्स पर लगाया शुल्क

YouTube Music पर गाने सुनते वक्त लिरिक्स पढ़ते हुए गुनगुनाने के शौकीन हैं, तो अब आपको इसके लिए पैसे देने पड़ सकते है। क्योंकि YouTube ने अपनी इस फ्री सुविधा को बंद कर दिया है।

सिमरन सिंह

Lyrics Paid On YouTube: अगर आप भी YouTube Music पर गाने सुनते वक्त लिरिक्स पढ़ते हुए गुनगुनाने के शौकीन हैं, तो यह खबर आपके लिए निराशाजनक हो सकती है। Google ने अपने म्यूजिक प्लेटफॉर्म को लेकर ऐसा फैसला लिया है, जिससे करोड़ों फ्री यूजर्स को सीधा नुकसान होगा। अब YouTube Music पर लिरिक्स देखने के लिए पैसे देने होंगे। अब तक चाहे आपने सब्सक्रिप्शन लिया हो या नहीं, किसी भी गाने के लिरिक्स आसानी से देखे जा सकते थे। लेकिन अब Google ने इस फीचर को प्रीमियम पेवॉल के पीछे डाल दिया है।

फ्री यूजर्स के लिए खत्म हुई लिरिक्स की सुविधा

पहले YouTube Music के फ्री यूजर्स भी बिना किसी रुकावट के गानों के बोल देख सकते थे। लेकिन अब जैसे ही कोई फ्री यूजर लिरिक्स टैब पर जाएगा, उसे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेने का मैसेज दिखाई देगा। बताया जा रहा है कि YouTube पिछले कुछ समय से विज्ञापनों और नए नियमों के ज़रिए फ्री यूजर्स को प्रीमियम प्लान की ओर ले जाने की कोशिश कर रहा है। लिरिक्स को पेड फीचर बनाना उसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

पहले से प्रीमियम में क्या-क्या मिलता था?

अब तक YouTube Music Premium में यूजर्स को कई खास सुविधाएं मिलती थीं, जैसे:

  • एड-फ्री म्यूजिक
  • बैकग्राउंड प्ले
  • ऑफलाइन डाउनलोड

अब इस लिस्ट में लिरिक्स फीचर भी जोड़ दिया गया है। कंपनी का मानना है कि म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में मुकाबला तेजी से बढ़ रहा है और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए प्रीमियम फीचर्स का दायरा बढ़ाना जरूरी है। हालांकि इससे पहले Spotify जैसे प्लेटफॉर्म भी कुछ ऐसे कदम उठा चुके हैं, जिनका जमकर विरोध हुआ था।

सोशल मीडिया पर भड़के यूजर्स

YouTube Music के इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। कई यूजर्स का कहना है कि बेसिक फीचर्स के लिए पैसे मांगना गलत है। वहीं कुछ लोग मानते हैं कि म्यूजिक ऐप्स जानबूझकर फ्री एक्सपीरियंस को इतना खराब कर रही हैं कि यूजर्स मजबूरी में सब्सक्रिप्शन लेने पर मजबूर हो जाएं।

अब फ्री यूजर्स के पास क्या विकल्प हैं?

अगर आप YouTube Music के फ्री यूजर हैं और प्रीमियम नहीं लेना चाहते, तो विकल्प सीमित हो गए हैं।

  • लिरिक्स देखने के लिए आपको अब गूगल पर अलग से सर्च करना पड़ेगा
  • कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लिया जा सकता है, जो म्यूजिक के साथ लिरिक्स सिंक करते हैं
  • बिना रुकावट लिरिक्स के साथ गाने एन्जॉय करने के लिए YouTube Music का इंडिविजुअल या फैमिली प्रीमियम प्लान लेना होगा

YouTube Music का यह फैसला साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में दूसरे म्यूजिक ऐप्स भी अपने फ्री वर्जन से कई फीचर्स हटा सकते हैं।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक