Emergency Alert (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

मोबाइल पर नहीं आया Emergency Alert? घबराइए नहीं, ये 5 वजहें हो सकती हैं जिम्मेदार

Settings For Emergency Alert: 2 मई यानी आज लोगों के फोन पर Emergency Alert भेजे गए लेकिन कई यूज़र्स ने शिकायत की कि उनके फोन पर Emergency Alert नहीं आया, जबकि दूसरों में आया था।

सिमरन सिंह

Emergency Alert Not Received: भारत सरकार ने 2 मई यानी आज लोगों के फोन पर Emergency Alert भेजा था लेकिन कई यूज़र्स ने शिकायत की कि उनके फोन पर Emergency Alert नहीं आया, जबकि उनके साथ मौजूद दूसरें लोगों के फोन में अलर्ट आते हुए देखा गया था। जिसके बाद लोगों के मन में ये सवाल उठना शुरू हो गया कि आखिर ऐसा किस कारण से और क्यों हुआ है? क्या आप भी उन लोगों में से है जिनके फोन में ये अलर्ट नहीं आया और अब आप के मन में सबाल है कि कहीं आप सुरक्षित नहीं है या कहीं कोई सेटिंग छूट गई जो होना जरूरी है? तो आइए आसान भाषा में समझते हैं इसकी असली वजह और समाधान क्या है?

सबसे बड़ी गलती: फोन की सेटिंग्स बंद होना

Emergency Alert की फोन पर ना आने के कारणों में यह भी शामिल है कि कई बार यूज़र्स अपने फोन में Wireless Emergency Alerts जो Android में होता है और Government Alerts जो iPhone में होता है को बंद करके रखते हैं, जिस वजह से अलर्ट उन लोगों तक नहीं पहुंच पाता। ऐसे में यह स्टेप फॉलो करना सही रहेंगा।

  • Android यूज़र्स को Settings > Notifications > Safety & Emergency में जाकर यह फीचर ऑन करना चाहिए।
  • iPhone यूज़र्स Settings > Notifications में जाकर Government Alerts को ऑन करना चाहिए।

अगर आपके भी फोन में यह सेटिंग बंद है, तो आपके पास किसी भी तरह का कोई भी इमरजेंसी मैसेज नहीं आएगा।

टेस्ट अलर्ट बंद होने से भी छूट सकता है मैसेज

इसका साथ ही कई बार सरकार या एजेंसियां सिस्टम की जांच के लिए टेस्ट अलर्ट भेजती हैं। जो आपके फोन में बंद होने के कारण भी Alerts आपके पास नहीं आता है। ऐसे में यह जरूरी है कि आप अपने फोन में टेस्ट अलर्ट ऑप्शन को भी ऑन रखें, ताकि भविष्य में आने वाले जरूरी संदेश आप तक बिना किसी रोकावट के पहुंच सकें।

नेटवर्क और लोकेशन भी बन सकते हैं कारण

Emergency Alerts ना आने के पीछे सेल टॉवर भी एक वजह हो सकती है क्योंकि यह अलर्ट सेल टॉवर के जरिए भेजे जाते हैं। ऐसे में अगर आप ऐसी जगह रहते है या अभी मौजूद है जहां नेटवर्क कमजोर है या फोन बेस स्टेशन से कनेक्ट नहीं है, तो भी अलर्ट नहीं आता है। इसके अलावा कई बार इस तरह के अलर्ट को सिर्फ किसी खास इलाके या नेटवर्क के लिए ही भेजे जाते हैं। जो बाकी लोगों के लिए जरूरी नहीं है, इसका सीधा मतलब ये है कि अगर आप उस क्षेत्र में नहीं हैं तो आपको मैसेज नहीं मिलेगा।

फोन की स्थिति भी डालती है असर

अब आम परेशानी पर नजर डाले तो इसमें फोन का स्विच ऑफ होना या Airplane Mode पर होना भी अलर्ट नहीं आने का कारण बनता है। इसके अलावा पुराने फोन या SIM कार्ड में Cell Broadcast तकनीक का सपोर्ट ना होना भी समस् को पैदा करता है।

क्या करें ताकि अगली बार न छूटे अलर्ट?

  • Emergency Alerts सेटिंग्स हमेशा ON रखें
  • Test Alerts को भी एक्टिव करें
  • फोन को नेटवर्क से कनेक्ट रखें
  • Airplane Mode से बचें
  • नया SIM या अपडेटेड डिवाइस इस्तेमाल करें

Navbharat की सलाह छोटी सी सेटिंग, बड़ी सुरक्षा

Navbharat अपने पढने वाले दर्शकों को यही सलाह देता है कि Emergency Alerts आपकी सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी हैं। जिसको देखते हुए आपको अपने फोन की सही सेटिंग्स ऑन रखनी है, जिससे आपात की स्थिति में आपको समय पर जानकारी मिल सकें। ऐसे में अभी अपने फोन की सेटिंग चेक करें और सुरक्षित रहें।

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां