Highlight:
नर्जी एफिशिएंट बनाना चाहते हैं तो कुछ स्मार्ट होम अपग्रेड आपके काम आ सकते हैं।
बिजली की सप्लाई प्रभावित होने से Wi-Fi राउटर और स्मार्ट होम डिवाइस बंद कर देते हैं।
सीलिंग फैन को कम स्पीड पर क्लॉकवाइज चलाने से छत के पास जमा गर्म हवा नीचे आ जाती है।
Smart Home Upgrades for Winter: सर्दियों का मौसम शुरू होते ही घर में हीटर, गीजर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल बढ़ जाता है। ऐसे में बिजली की खपत बढ़ने के साथ-साथ घर की सुरक्षा और इंटरनेट कनेक्टिविटी से जुड़ी परेशानियां भी सामने आ सकती हैं। बता दें कि अगर आप इस बार सर्दियों में अपने घर को ज्यादा सुरक्षित, आरामदायक और एनर्जी एफिशिएंट बनाना चाहते हैं तो कुछ स्मार्ट होम अपग्रेड आपके काम आ सकते हैं। इनकी मदद से न सिर्फ बिजली की बर्बादी कम की जा सकती है बल्कि ठंड के मौसम में जरूरी उपकरणों को भी बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकता है।
सर्दियों में कई बार बिजली की सप्लाई प्रभावित होने से Wi-Fi राउटर और स्मार्ट होम डिवाइस काम करना बंद कर देते हैं। इससे बचने के लिए राउटर और स्मार्ट हब के साथ Mini UPS लगाया जा सकता है। यह बिजली जाने पर कुछ समय तक इन उपकरणों को चालू रखने में मदद करता है।
इसके अलावा अगर घर के बेडरूम, बेसमेंट या दूसरे हिस्सों में Wi-Fi सिग्नल कमजोर रहता है तो Wi-Fi एक्सटेंडर या Thread/Matter Mesh Node का इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्ट लॉक और सेंसर की बैटरी भी समय-समय पर चेक करें क्योंकि ठंड में उनकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
बताया जाता है कि घर को गर्म रखने के लिए हर समय हीटर चलाना जरूरी नहीं है। Smart Thermostat की मदद से रात में सोते समय या घर से बाहर रहने के दौरान तापमान अपने आप कम करने का शेड्यूल सेट किया जा सकता है। इससे जरूरत से ज्यादा हीटिंग से बचने में मदद मिलती है।
सीलिंग फैन को कम स्पीड पर क्लॉकवाइज चलाने से छत के पास जमा गर्म हवा नीचे की तरफ आ सकती है। वहीं Smart Blinds को इस तरह सेट किया जा सकता है कि दिन में धूप आने पर पर्दे खुलें और शाम होते ही बंद हो जाएं। इससे कमरे की प्राकृतिक गर्माहट बनाए रखने में मदद मिलती है।
ठंड के मौसम में पाइप जमने, पानी के रिसाव और गैस लीक जैसी समस्याओं से बचने के लिए Leak, Freeze और Gas Sensors लगाए जा सकते हैं। ये सेंसर संभावित खतरे का पता चलने पर अलर्ट दे सकते हैं। इसके साथ Smoke Detector और Carbon Monoxide Detector भी घर में जरूर होने चाहिए। खासकर तब, जब सर्दियों में खिड़कियां बंद रहती हैं और हीटिंग सिस्टम का इस्तेमाल बढ़ जाता है।
सर्दियों में घर के अंदर की हवा रूखी हो सकती है। ऐसे में Smart Humidifier हवा में नमी बनाए रखने में मदद करता है। Air Purifier से घर की हवा की गुणवत्ता बेहतर रखने में सहायता मिल सकती है। इसके अलावा, Warm Lighting को शेड्यूल करके शाम के समय घर में आरामदायक माहौल बनाया जा सकता है। इस तरह कुछ छोटे स्मार्ट होम बदलाव सर्दियों में ऊर्जा की बचत, बेहतर कनेक्टिविटी और घर की सुरक्षा बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।