e aadhaar के लिए आने वाला है ऐप। (सौ. Freepik) 
टेक्नॉलजी

आधार यूजर्स के लिए नया मोबाइल ऐप जल्द लॉन्च, घर बैठे होगा काम

Aadhaar Face ID: आधार कार्ड धारकों के लिए एक मोबाइल एप्लिकेशन विकसित कर रही है। UIDAI ने इस ऐप को यूजर्स की सुविधा के लिए बनाया है, जिससे वो घर बैठे अपने सारे काम कर सकते है।

सिमरन सिंह

E Aadhaar App Launched: भारत सरकार आधार कार्ड धारकों के लिए एक नया मोबाइल एप्लिकेशन विकसित कर रही है। इस ऐप को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) तैयार कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यूजर्स को बिना आधार सेवा केंद्र गए ही अपने व्यक्तिगत विवरण अपडेट करने की सुविधा देना है। इसमें नाम, पता, जन्मतिथि सहित कई जानकारियाँ शामिल होंगी। यह एप्लिकेशन यूजर्स को एक सिंगल डिजिटल इंटरफेस पर सरल और सुरक्षित अनुभव प्रदान करेगा।

साल के अंत तक होगा लॉन्च

सरकारी अधिकारियों के अनुसार, यह ऐप इसी वर्ष के अंत तक लॉन्च होने की संभावना है। ऐप को यूज़र-फ्रेंडली और सुरक्षित प्लेटफॉर्म के रूप में तैयार किया जा रहा है ताकि आधार धारकों को बार-बार केंद्रों पर जाने की परेशानी से छुटकारा मिल सके।

क्या है e-Aadhaar?

नया आधार मोबाइल एप्लिकेशन यूजर्स को अपने मुख्य व्यक्तिगत विवरण जैसे नाम, पता और जन्मतिथि सीधे स्मार्टफोन से अपडेट करने की सुविधा देगा। इस डिजिटल समाधान का उद्देश्य है कि लोग एनरोलमेंट सेंटर्स पर केवल बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) के लिए ही जाएँ। UIDAI का यह कदम कागजी प्रक्रिया को कम करने, पहचान की धोखाधड़ी रोकने और पूरे सिस्टम को तेज़ एवं आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फेस आईडी तकनीक

इस ऐप में Artificial Intelligence और Face ID तकनीक का इस्तेमाल होगा। इससे आधार अपडेट प्रक्रिया और भी सुरक्षित और सहज हो जाएगी। यूजर्स अपने स्मार्टफोन के जरिए ही Aadhaar से जुड़ी कई सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।

कौन-कौन से दस्तावेज़ होंगे शामिल?

UIDAI इस ऐप में कई सरकारी डेटाबेस से ऑटोमेटिक डॉक्यूमेंट फेचिंग की सुविधा देगा। इसमें शामिल होंगे:

  • जन्म प्रमाणपत्र
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • राशन कार्ड (PDS से)
  • मनरेगा योजना से जुड़े रिकॉर्ड
  • बिजली बिल जैसे एड्रेस प्रूफ

इन दस्तावेज़ों के आधार पर एड्रेस और अन्य जानकारियों का वेरिफिकेशन और तेज़ एवं सरल होगा।

आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने हाल ही में आधार गुड गवर्नेंस पोर्टल भी लॉन्च किया है। इसका उद्देश्य है आधार प्रमाणीकरण से जुड़े अनुरोधों की स्वीकृति प्रक्रिया को आसान बनाना। यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे सिस्टम को ज़्यादा पारदर्शी, तेज़ और समावेशी बनाएगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा