Instagram लेकर आया नया फीचर। Source. Pixabay
टेक्नॉलजी

Instagram पर अब टैग पोस्ट को भी दिखा सकेंगे प्रोफाइल ग्रिड में, जानें कैसे करेगा नया फीचर काम

Instagram Tagged Posts: इंस्टाग्राम ने नया फीचर ग्लोबल स्तर पर रोलआउट कर दिया है जो किसी पोस्ट में आपको टैग किए जाने पर मुख्य प्रोफाइल ग्रिड में भी उसे देख सकेंगे। जिसके तीन तरीके है।

सिमरन सिंह

Instagram Profile Grid: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए आए दिन कुछ ना कुछ नया लाता रहता है ऐसा ही नया फीचर ग्लोबल स्तर पर रोलआउट किया जा रहा है जो प्रोफाइल को पहले से ज्यादा पर्सनल और व्यवस्थित बनाने में मदद करने वाला है। बता दें कि अब अगर किसी पोस्ट में आपको टैग किया गया है तो जरूरी नहीं कि वह सिर्फ आपके टैग्ड सेक्शन तक सीमित रहे। आप अपनी पसंद की टैग की गई पोस्ट को मुख्य प्रोफाइल ग्रिड में भी दिखा सकते है। वहीं यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास काम का हो सकता है जो अपनी प्रोफाइल पर दोस्तों के साथ तस्वीरें, ग्रुप फोटो या किसी खास इवेंट की यादें भी दिखाना चाहते हैं।

टैग की गई पोस्ट अब प्रोफाइल का हिस्सा

बता दें कि इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने एक पोस्ट के जरिए इस नए फीचर के ग्लोबल रोलआउट की जानकारी दी है। इसके बाद यूजर्स अपनी प्रोफाइल ग्रिड को और ज्यादा अपने हिसाब से कस्टमाइज करने में सक्षम होगे। ऐसे में अगर किसी क्रिएटर के साथ आपकी कोई फोटो है या दोस्तों के साथ किसी खास मौके की तस्वीर किसी दूसरे अकाउंट ने पोस्ट की है तो आप उसे अपनी मुख्य प्रोफाइल पर भी दिखा सकते हैं। इससे प्रोफाइल सिर्फ आपके खुद के अपलोड किए गए कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगी।

तीन तरीकों से जोड़ सकेंगे टैग पोस्ट

इस फीचर को लाते हुए इंस्टाग्राम ने टैग की गई पोस्ट को मुख्य ग्रिड में जोड़ने के लिए तीन अलग तरीके लाए हैं। जिसमें जब किसी पोस्ट में आपको टैग किया जाएगा, तो मिलने वाले डायरेक्ट मैसेज नोटिफिकेशन के जरिए उसे प्रोफाइल ग्रिड में जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा पोस्ट के तीन डॉट वाले मेन्यू में भी यह विकल्प मिलेगा। तीसरा तरीका टैग्ड सेक्शन में जाकर किसी पोस्ट को दबाकर रखने के बाद उसे मुख्य प्रोफाइल ग्रिड में जोड़ना है। नई जोड़ी गई पोस्ट प्रोफाइल ग्रिड में डिफॉल्ट रूप से उल्टे क्रम में दिखाई देने लगेंगी।

बाद में चाहें तो पोस्ट हटा भी सकेंगे

इस फीचर की अच्छी बात यह है कि अगर बाद में आपका मन बदलता है तो टैग की गई पोस्ट को मुख्य प्रोफाइल ग्रिड से हटाया भी जा सकता है। ऐसा करने पर ओरिजिनल पोस्ट पर कोई असर नहीं पड़ेगा और पोस्ट टैग्ड सेक्शन में भी मौजूद रहेगी। वहीं जिन यूजर्स ने पहले से अपनी प्रोफाइल ग्रिड का लेआउट बदला हुआ है उनके लिए यह नया फीचर उस पुराने लेआउट को अपने आप रीसेट नहीं करेगा। वहीं इंस्टाग्राम ने फीचर का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है हालांकि सभी अकाउंट्स तक पहुंचने की कोई निश्चित समयसीमा अभी नहीं बताई गई है।

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल

BRICS Summit 2026: न्यूक्लियर डिक्लेरेशन जारी, मिडिल ईस्ट को परमाणु मुक्त बनाने और आतंक के खात्मे की अपील