iPhone 18 Pro की बुकिंग आज से शुरू, जानें कैसे करें प्री-बुक और कब मिलेगा फोन

iPhone 18 Pre Booking India: Apple के नए iPhone 18 Pro और Pro Max की प्री-बुकिंग आज 12 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे से शुरू कर दी है। जिसमें ग्राहक अपने पसंद के फोन को चुन सकते है।
iPhone 18 Pro bookings start today pre-book and get the phone
iPhone 18 Pro सीरिज की शुरू हुई प्री-बुकिंग।Source. Gemini
Published on
Updated on

Booking Date And Time In India For iPhone 18 Pro Series: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को खरीदने का इंतजार कर रहे भारतीय ग्राहकों के लिए बड़ी जानकारी आ गई है। बता दें कि कंपनी ने इन दोनों प्रीमियम मॉडल्स की प्री-बुकिंग आज यानी 12 सितंबर 2026 को शाम 5:30 बजे से शुरू कर दी है। जिसके बाद Apple की भारतीय वेबसाइट पर भी इसकी पुष्टि की गई है। वहीं ग्राहक ऑनलाइन बुकिंग के जरिए अपनी पसंद का मॉडल और स्टोरेज वेरिएंट चुन सकते हैं।

आज शाम 5:30 बजे खुलेगी बुकिंग

जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की प्री-बुकिंग 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे IST से शुरू हुई है। वहीं ऐसे ग्राहक जो लॉन्च के साथ ही नया iPhone लेना चाहते हैं उनके लिए यह पहला मौका है कि वे अपनी यूनिट पहले से बुक कर सकते है। इसको लेकर Apple ने बताया है कि दोनों फोन की बिक्री 18 सितंबर 2026 से शुरू होगी। जिसका सीधा मतलब है कि प्री-बुकिंग के करीब छह दिन बाद ग्राहक अपना नया iPhone खरीद सकते है।

कहां से कर सकते हैं iPhone 18 Pro की बुकिंग?

अगर आप भी प्री-बुकिंग करना चाहते है तो Apple Store Online और Apple Store ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा Reliance Digital जैसे अधिकृत रिटेल पार्टनर्स के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और स्टोर्स से भी बुकिंग की सुविधा उपलब्ध कि गई है। ऐसे में अगर आप पसंदीदा कलर या स्टोरेज वेरिएंट चाहते हैं तो बुकिंग शुरू होने के समय पहले से लॉग-इन रहना और पेमेंट से जुड़ी जानकारी तैयार रखना उपयोगी हो सकता है।

iPhone 18 Pro bookings start today pre-book and get the phone
Meta का अगला प्रीमियम हेडसेट मचा सकता है तहलका, सामने आईं Phoenix की वीडियों, चश्मे जैसा होगा डिजाइन

iPhone 18 Pro में क्या है खास?

नई iPhone 18 Pro सीरीज के बारे में बताए तो इसमें Apple ने A20 Pro चिप, नया 48MP Fusion Main कैमरा और वैरिएबल अपर्चर जैसे अपग्रेड दिए हैं। वहीं कंपनी का इसको लेकर यह भी कहना है कि iPhone 18 Pro Max में अब तक का सबसे लंबा iPhone बैटरी बैकअप भी मिलता है। साथ ही Siri AI और Apple Intelligence से जुड़े नए फीचर्स भी इस सीरीज का हिस्सा बनाए गए हैं।

बता दें कि भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं टॉप स्टोरेज वेरिएंट की कीमत इससे काफी ज्यादा है। ऐसे में अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि प्री-बुकिंग शुरू होने के बाद भारतीय बाजार में इन नए iPhone मॉडल्स को ग्राहकों से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com