DigiLocker Scam (Source. Social Media/X) 
टेक्नॉलजी

CBSE रिजल्ट के नाम पर चल रहा बड़ा DigiLocker स्कैम, एक गलती से लीक हो सकते हैं आधार और मार्कशीट

DigiLocker Scam: CBSE OSM पोर्टल को लेकर विवाद शुरु हुआ था और अब उसके बीच छात्रों के लिए एक और बड़ी साइबर चेतावनी सामने आ गई है। MeitY ने फर्जी DigiLocker वेबसाइट को लेकर अलर्ट किया है।

सिमरन सिंह

DigiLocker Scam On Fake Portal: CBSE OSM पोर्टल को लेकर विवाद शुरु हुआ था और अब उसके बीच छात्रों के लिए एक और बड़ी साइबर चेतावनी सामने आ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने एक फर्जी DigiLocker वेबसाइट को लेकर देशभर के स्टूडेंट्स को अलर्ट किया है। इस चेतावनी में बताया गया है कि यह वेबसाइट बिल्कुल असली सरकारी पोर्टल जैसी दिखती है लेकिन असल में यह एक खतरनाक स्कैम है जो छात्रों की निजी जानकारी चुराने के लिए बनाया गया है।

सोशल मीडिया पर मंत्रालय ने अपने ऑफिशियल X हैंडल में बतायया है कि http://digilocker.cisceboard.org नाम की वेबसाइट सरकार से जुड़ी नहीं है। लेकिन इसका डिजाइन, लोगो और इंटरफेस बिल्कुल ऑफिशियल DigiLocker जैसा दिखता है जो लोगों को ठगने के लिए है।

रिजल्ट देखने की जल्दी बना रही छात्रों को शिकार

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस स्कैम के अदंर खासतौर पर उन छात्रों को निशाना बनाया जाता है जो अभी अपने बोर्ड रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस स्कैम में फर्जी वेबसाइट पर यूजर्स से मोबाइल नंबर, पासवर्ड, आधार डिटेल और OTP जैसी संवेदनशील जानकारियां ली जाती है। इस पूरे मामले में हैरान करने वाली बात यह है कि इसमें यूजर्स को असली DigiLocker की तरह OTP भी मिल सकता है। जिस कारण से छात्रों को लगता है कि वेबसाइट असली है पर OTP दर्ज करते हैं स्कैमर्स को उनके असली DigiLocker अकाउंट का एक्सेस मिल जाता है। जिसका इस्तेमाल करके साइबर अपराधी आधार कार्ड, PAN कार्ड, मार्कशीट्स और दूसरे जरूरी डॉक्यूमेंट्स तक पहुंच जाते हैं। जिसको लेकर एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस तरह की जानकारी का इस्तेमाल पहचान चोरी, बैंकिंग फ्रॉड और दूसरे साइबर अपराधों में किया जा सकता है।

DigiLocker और MeitY ने पहले भी जारी की थी चेतावनी

वहीं जानकारी के लिए बता दें कि इस हफ्ते की शुरुआत में DigiLocker ने भी इसी प्लेटफॉर्म को फ्लैग किया था और यूजर्स से सावधान रहने की अपील की थी। जिसके बाद अब MeitY के अलर्ट के बाद यह साफ हो गया है कि यह कोई मामूली फर्जी वेबसाइट नहीं बल्कि बड़ा साइबर फ्रॉड नेटवर्क है। वहीं देश का ऐसा दौर जहां छात्र ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स पर तेजी से निर्भर हो रहे हैं, वहीं साइबर ठग भी नए-नए तरीके से लोगों को निशाना बना रही है। जो डिजिटल इंडिया को बेहतर बनाने में बाधा है।

ऐसे रखें खुद को सुरक्षित

  • किसी भी वेबसाइट पर लॉगिन करने से पहले URL जरूर चेक करें
  • हमेशा ध्यान रखें कि सरकारी वेबसाइट के आखिर में .gov.in होना चाहिए
  • किसी अनजान वेबसाइट पर OTP, आधार नंबर या पासवर्ड शेयर न करें
  • अगर वेबसाइट संदिग्ध लगे या पेमेंट मांगे तो तुरंत बाहर निकल जाएं
  • केवल ऑफिशियल DigiLocker ऐप और वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें

इस नई ठगी को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि रिजल्ट के समय जल्दबाजी में की गई एक छोटी गलती आपकी पूरी डिजिटल पहचान को खतरे में डाल सकती है। ऐसे में किसी भी वेबसाइट में अपनी जानकारी दर्ज करने से पहले यह जरूर जांच ले की वह सही साइट है या नहीं।

महाराष्ट्र में Old Monk की बिक्री से बैन नहीं हटेगा, FSSAI ने रम मानने से क्यों किया इनकार? जानिए पूरा मामला

कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अंदरूनी कलह के बीच सचिन पायलट को पंजाब की कमान; कई राज्यों के प्रभारी बदले

13 साल बाद SRCC पहुंचे PM मोदी: Gen-Z भाषा में Alumni को बताया OG, 2013 की स्पीच को भी किया याद

PM Modi Delhi Metro Video: मेट्रो में बच्चों से मिले पीएम मोदी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी