ChatGPT डाउन होते ही मचा हड़कंप, Something went wrong एरर से परेशान हुए लाखों यूजर्स, कामकाज ठप

ChatGPT Down: भारत समेत दुनियाभर में अफरा-तफरी मच गई जब AI चैटबॉट ChatGPT ने अचानक काम करना धीमा कर दिया। जिसको लेकर कई यूजर्स ने शिकायत भी दर्ज करते हुए परेशानी बताई है।
Chaos Erupts as ChatGPT Down Users Frustrated
ChatGPT Down (Source. Freepik)
Published on
Updated on

 ChatGPT Down And Not Working: शुक्रवार यानी आज 29 मई 2026 को भारत समेत दुनियाभर में अफरा-तफरी मच गई जब AI चैटबॉट ChatGPT ने अचानक काम करना धीमा कर दिया। जिसको लेकर कई यूजर्स ने शिकायत भी की कि ChatGPT साधारण सवालों का जवाब भी नहीं दे पा रहा है और बार-बार Something went wrong और Network Error जैसे मैसेज दिखा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में हजारों यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X, Reddit और Instagram पर अपनी परेशानी को शेयर किया साथ ही Downdetector पर भी शिकायतों में अचानक बड़ा उछाल देखने को मिला रहा है।

स्टूडेंट्स से लेकर कंटेंट क्रिएटर्स तक हुए प्रभावित

जैसा की सभी को पता है कि ChatGPT अब सिर्फ एक चैटबॉट नहीं बल्कि पढ़ाई, ऑफिस वर्क और कंटेंट क्रिएशन का अहम हिस्सा बन गया है। जिसके बाद इसके अचानक डाउन होने से सबसे ज्यादा असर छात्रों, प्रोफेशनल्स और फ्रीलांस क्रिएटर्स पर पड़ा है। इस बीच एक यूजर ने लिखा, "ChatGPT कोडिंग और लिखने के काम में मेरा रोज़ का मददगार रहा है। आज इसने ठीक से जवाब देना ही बंद कर दिया। क्या यह सिर्फ़ मेरे साथ हो रहा है या सबके साथ?" वहीं दूसरे यूजर ने बताया, "कुछ भी लोड नहीं हो रहा है, मेरी आवाज़ को टेक्स्ट में बदलने वाला फ़ीचर काम नहीं कर रहा है। फ़ोन पर ऐप काम नहीं कर रहा, Windows पर ऐप काम नहीं कर रहा, और ब्राउज़र में भी पूरी जानकारी लोड नहीं हो रही है।" इस तरह की पोस्ट्स को देखकर एक बात तो साफ है कि दिक्कत सिर्फ मोबाइल ऐप तक सीमित नहीं थी बल्कि वेब वर्जन और Windows ऐप में भी परेशानी सामने आ रही थी।

आखिर क्यों डाउन हुआ ChatGPT?

वैसे देखा जाए तो OpenAI की तरफ से कोई बड़ा बयान सामने नहीं आया लेकिन इसको लेकर विशेषज्ञ मानते है कि इसके पीछे कई तकनीकी कारण हो सकते हैं। जिसमें से सबसे बड़ा कारण सर्वर पर अचानक बढ़ा लोड हो सकता है क्योंकि दुनियाभर में करोड़ों लोग रोजाना ChatGPT का इस्तेमाल पढ़ाई, बिजनेस आइडिया, रिपोर्ट तैयार करने और कोडिंग जैसे कामों के लिए करते हैं। जिस वजह से ट्रैफिक बढ़ने पर सर्वर पर दबाव आना आम बात है। वहीं देखा गया है कि OpenAI समय-समय पर नए फीचर्स और अपडेट जारी कर रहा है, जिनकी वजह से अस्थायी तकनीकी दिक्कतें भी आ रही है।

ChatGPT काम नहीं कर रहा? तुरंत आजमाएं ये आसान तरीके

अगर कभी आपका ChatGPT ठीक से काम ना करे तो कुछ आसान उपाय इसमें आपकी मदद कर सकते हैं:

  • ऐप या ब्राउज़र को बंद करके दोबारा खोलें
  • Wi-Fi से मोबाइल डेटा या मोबाइल डेटा से Wi-Fi पर स्विच करें
  • ब्राउज़र की cache और cookies साफ करें
  • मोबाइल ऐप की जगह desktop पर web version इस्तेमाल करें
  • OpenAI Status पेज पर लाइव अपडेट चेक करें

बताया जाता है कि इस तरह की दिक्कतें आमतौर पर 30 से 60 मिनट के भीतर ठीक हो जाती हैं। जिसको देखते हुए यूजर्स Gemini, Grok और Claude जैसे AI विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। आज के समय में AI पर बढ़ती निर्भरता के बीच यह आउटेज दिखाता है कि अब ChatGPT करोड़ों लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com