iPhone 18 Pro को लेने पहुंचे कई लोग। Source. Apple
टेक्नॉलजी

iPhone 18 Pro खरीदने उमड़ी भीड़, किसी ने बेचा सोना तो कोई मंगेतर के लिए पंजाब से पहुंचा नोएडा

iPhone 18 Pro Sale: iPhone 18 Pro और Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। जिसको खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। जो अपनी अलग कहानी के साथ iPhone लेने के लिए आए थे।

सिमरन सिंह

iPhone 18 Pro India: भारत में शुक्रवार से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की बिक्री शुरू हो गई है। वहीं हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जिसमें दिल्ली-NCR समेत कई शहरों में Apple Store खुलने से पहले ही खरीदारों की लंबी कतारें लग गईं। जिसमें नोएडा के DLF Mall of India स्थित Apple Store के बाहर भी सुबह से ही लोगों की भीड़ नजर आई। इनमें कोई पत्नी के लिए फोन खरीदने पहुंचा था तो कोई होने वाली पत्नी को खास तोहफा देने के लिए।

पत्नी को iPhone गिफ्ट करने के लिए बेच दिया सोना

नोएडा Apple Store पर सुबह 8 बजे स्टोर खुलने से काफी पहले पहुंचे एक खरीदार ने बताया कि वह अपनी पत्नी के लिए iPhone 18 Pro खरीदने आया है। पत्नी ने खास तौर पर बरगंडी कलर की मांग की थी। जब उससे पूछा गया कि उसने इसी मॉडल का इंतजार क्यों किया तो उसने कहा, "आज पैसा है, पहले नहीं था। आगे होगा या नहीं, यह किसने देखा है, बस आज हम जी रहे हैं।" इस फोन को खरीदने के लिए उसने अपना सोना तक बेच दिया। आगे खरीदार ने कहा, "सोना बेचकर ही तो ये लेने आए हैं।" उसकी यह बात स्टोर के बाहर चर्चा का विषय बन गई थी।

मंगेतर के लिए पंजाब से नोएडा आया खरीदार

iPhone को लेकर उत्साह की एक और कहानी पंजाब से सामने आई। जिसमें गुरदित्ता सिंह अपने दोस्त के साथ सुबह करीब 6 बजे नोएडा Apple Store की लाइन में लग गए थे। जल्द शादी करने जा रहे गुरदित्ता अपनी मंगेतर को iPhone 18 Pro गिफ्ट करना चाहते थे। उन्होंने मंगेतर के लिए iPhone 18 Pro और खुद के लिए iPhone 18 Pro Max खरीदा। दोनों फोन पर उनका खर्च 3.5 लाख रुपये से ज्यादा रहा।

बढ़ी कीमत के बावजूद खरीदारों में उत्साह

iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत इस बार बढ़ी है लेकिन स्टोर के बाहर मौजूद खरीदारों में इसे लेकर खास चिंता नहीं दिखी। एक कपल ने कहा, "कीमत जरूर बढ़ी है, लेकिन आईफोन लवर्स इसे हर हाल में खरीदेंगे।" हरियाणा से आए एक खरीदार ने भी कहा, "इससे कोई दिक्कत नहीं है, हम मैनेज कर लेंगे।" लेकिन बिना प्री-ऑर्डर पहुंचे कुछ ग्राहकों को मायूसी हाथ लगी। एक व्यक्ति ने कहा, "हमें पता नहीं था कि प्री-ऑर्डर करना जरूरी है, अब देखते हैं अंदर घुसने के लिए कुछ पैसे देकर काम बन जाए।"

₹1.64 लाख से शुरू है कीमत

जानकारी के लिए बता दें कि iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 और iPhone 18 Pro Max की कीमत ₹1,79,900 है। दोनों के बेस मॉडल में 256GB स्टोरेज मिलता है जबकि 512GB, 1TB और 2TB विकल्प भी उपलब्ध हैं। फोन ब्लैक, सिल्वर, ग्लेसियर और बरगंडी रंगों में आते हैं। इसके फीचर्स की बात करें तो दोनों मॉडल में A20 Pro चिप, नेक्स्ट-जेनरेशन वेपर चेंबर और 48MP मेन कैमरा दिया गया है। कैमरे में वेरिएबल अपर्चर फीचर भी मिलता है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले है। Pro Max में 43 घंटे तक वीडियो प्लेबैक का दावा किया गया है। दोनों फोन iOS 27 और नई Siri AI सुविधाओं के साथ आते हैं।

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

DUSU Election 2026 LIVE: 2.75 लाख छात्र करेंगे फैसला, यश डबास या विजय मीणा किसके सिर सजेगा ताज?

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न

4,821 रुपए बनाम 1,420 रुपए: 400 यूनिट बिजली पर महाराष्ट्र और सिक्किम के बिल में 3 गुने से ज्यादा का अंतर