Meta Investment in CRED: भारत के स्टार्टअप इकोसिस्टम के लिए कुछ बड़ा किया है। बता दें कि फेसबुक और इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta ने भारतीय फिनटेक कंपनी CRED में करीब 8,500 करोड़ रुपये के निवेश करने का ऐलान कर दियाा है। वहीं इस निवेश के साथ ही CRED के संस्थापक Kunal Shah को एक नई और बेहद अहम जिम्मेदारी मिलने जा रही है। कंपनी की ओर से बताया जा रहा है कि कुणाल शाह अब WhatsApp के ग्लोबल CEO की भूमिका संभालेंगे और मौजूदा प्रमुख विल कैथकार्ट की जगह लेंगे। जानकारी के लिए बता दें कि इस फैसला को सिर्फ Meta और CRED के लिए ही नहीं बल्कि भारत के टेक सेक्टर के लिए भी एक ऐतिहासिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।
कुणाल शाह के करियर के सफर पर नजर डाले तो इसमें उन्होंने मुंबई के विल्सन कॉलेज से फिलॉसॉफी में बीए की पढ़ाई की। इसके बाद उन्होंने एमबीए शुरू किया लेकिन उसे बीच में ही छोड़ दिया। बाद में उन्होंने NMIMS में पार्ट-टाइम एमबीए के लिए दाखिला लिया लेकिन वह कोर्स भी पूरा नहीं किया। जानकारी में बताया जाता है कि उन्होंने कई इंटरव्यू में कुणाल शाह बता चुके हैं कि उन्होंने कम उम्र से ही पढ़ाई के साथ काम करना शुरू कर दिया था। यही अनुभव आगे चलकर उन्हें भारत के सबसे सफल उद्यमियों में शामिल करने का कारण बना है।
लोगों के मन में यह सवाल तो जरूर आता है कि इसी नए पद पर जा कर सैलरी में कितनी बढ़त होती है तो बता दें कि अभी Meta ने कुणाल शाह के वेतन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन टेक इंडस्ट्री के अनुमान से ग्लोबल स्तर पर ऐसे पदों का सालाना पैकेज 2.22 लाख डॉलर से 4.50 लाख डॉलर तक हो सकता है। जिसको भारतीय रुपये में देखे तो करीब 2 करोड़ से 4 करोड़ रुपये सालाना के बराबर हिसाब आएगा। लेकिन यह भी जान ले की Meta जैसी बड़ी कंपनियों में शीर्ष अधिकारियों की कमाई का बड़ा हिस्सा स्टॉक ऑप्शन, परफॉर्मेंस बोनस और अन्य अंतरराष्ट्रीय भत्तों से आता है। जिस कारण से वास्तविक कमाई बेस सैलरी से कहीं अधिक और अलग हो सकती है।
रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आ रही है उसके अनुसार कुणाल शाह की अनुमानित कुल संपत्ति करीब 15,000 करोड़ रुपये है कि बताई जाती है। जिसमें से उनकी संपत्ति का सबसे बड़ा हिस्सा CRED में उनकी हिस्सेदारी से आता है। वहीं Meta के ताजा निवेश के बाद CRED की वैल्यूएशन लगभग 43,239 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान भी लगाया जा रहा है जिससे कंपनी की बाजार में स्थिति और मजबूत हो जाएगा।
ये भी पढ़े: 6000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुए AI+ के दो धांसू 5G फोन, कीमत जानकर हो जाएगा खुश
भारत जैसे देश जहा डिजिटल पेमेंट और टेक सेक्टर में कोई ना कोई बदलाव होता रहता है उसके लिए Meta और CRED का साथ काफी खास होगा। जैसा कि सभी जानते है कि अभी UPI बाजार में PhonePe और Google Pay का दबदबा है जबकि WhatsApp Pay अपेक्षाकृत पीछे है। ऐसे में Meta, Facebook और Instagram की पहुंच को WhatsApp कॉमर्स तथा CRED के पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़कर एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम की तरह तैयार करने को लेकर काम किया जाएगा।