17 साल बाद अमेरिका से भारत लौटी महिला, बोली- UPI ने किया हैरान, लेकिन कुछ चीजें अब भी करती हैं परेशान

India Lifestyle Review : 17 साल अमेरिका में रहने के बाद भारत लौटी एक महिला ने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा किया है। उन्होंने UPI, ऑनलाइन डिलीवरी और भारतीय जीवनशैली की तारीफ की।
A woman who returned to India after 17 years in the US praised UPI and convenience but raised concerns about pollution and food safety.
वायरल वीडियो के स्क्रीनशॉट। (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India vs USA : अमेरिका में 17 साल बिताने के बाद भारत लौटी एक महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम कंटेंट क्रिएटर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि लंबे समय बाद भारत लौटना उनके लिए एक बड़ा सांस्कृतिक बदलाव रहा। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें उनकी उम्मीदों से कहीं बेहतर निकलीं, जबकि कुछ पहलुओं के साथ तालमेल बिठाने में अभी भी समय लग रहा है।

वीडियो में महिला ने साफ कहा कि भारत लौटने के बाद उन्हें सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली चीज UPI और यहां की सुविधाजनक जीवनशैली रही। उनके मुताबिक डिजिटल पेमेंट सिस्टम इतना आसान और तेज है कि यह अपनी लोकप्रियता का पूरी तरह हकदार है।

17 साल बाद भारत लौटी महिला ने देखी देश की तरक्की

वीडियो में महिला ने भारत में रोजमर्रा की जिंदगी के अलग-अलग पहलुओं को रेटिंग भी दी। उन्होंने ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी, खाने-पीने की सुविधाओं और घर तक सेवाओं की उपलब्धता को 10 में 10 अंक दिए। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के मौसम, त्योहारों और डिजिटल सुविधाओं पर भी अपने विचार साझा किए।

महिला ने कहा कि भारत में कई काम बेहद आसानी से और कम समय में हो जाते हैं, जो उन्हें सुखद आश्चर्य की तरह लगा। हालांकि उन्होंने माना कि कुछ सार्वजनिक व्यवस्थाओं और रोजमर्रा की चुनौतियों के साथ सामंजस्य बैठाने में अभी भी वक्त लग रहा है।

महिला ने देश में प्रदूषण और खाद्य सुरक्षा पर भी सवाल उठाए

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ यूजर्स ने भारत की जीवंत संस्कृति, त्योहारों और सामाजिक जीवन की तारीफ करते हुए कहा कि यहां का माहौल विदेशों की तुलना में अधिक रंगीन और आनंददायक है। वहीं कई लोगों ने प्रदूषण, ट्रैफिक, खाद्य पदार्थों में मिलावट और पानी की गुणवत्ता जैसे मुद्दों पर चिंता जताई।

एक यूजर ने लिखा कि भारत में सुविधाएं तो शानदार हैं, लेकिन खाद्य सुरक्षा और नागरिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में अभी काफी सुधार की जरूरत है। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि अमेरिका की अपेक्षाकृत शांत जिंदगी की तुलना में भारत का जीवन कहीं ज्यादा जीवंत और ऊर्जा से भरपूर महसूस होता है। महिला का यह वायरल वीडियो अब लोगों के बीच भारत और विदेश की जीवनशैली को लेकर नई बहस छेड़ रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com