Google Translate की इस फोन में मदद मिलेगी। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

इंटरनेट गया तो भी नहीं रुकेगी बातचीत, Google Translate का नया फीचर इन Pixel फोन में करेगा कमाल

Offline Live Translate: Google लाया Live Translation का फीचर। जिसकी मदद से आसानी से बिना इंटरनेंट कि सुविधा के भी लोगों से दूसरी भाषा में बात करना सभंव होगा। जो अभी कुछ लोगों के लिए ही निकाला गया है।

सिमरन सिंह

Google Translate Offline: अगर आप विदेश यात्रा करते हैं या अक्सर ऐसी जगहों पर जाते हैं जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी कमजोर रहती है तो Google Translate का नया अपडेट आपके काफी काम आ सकता है। बता दें कि Google ने Live Translate में अब ऑफलाइन सपोर्ट जोड़ दिया है। जिसका सीधा मतलब है कि कुछ चुनिंदा Pixel फोन में बिना मोबाइल डेटा या Wi-Fi के भी दो भाषाओं के बीच लाइव बातचीत का ट्रांसलेशन किया जा सकेगा। लेकिन इसका फायदा फिलहाल हर Android यूजर को नहीं मिलेगा।

इन Pixel फोन में मिलेगा Offline Live Translate

Google ने इसको लेकर बताया है कि Offline Live Translate अभी Pixel 9, Pixel 10 और Pixel 11 सीरीज तक सीमित है। जिसका सकेंत है कि Pixel 8 या उससे पुराने मॉडल के अलावा Samsung Galaxy, OnePlus, Motorola समेत दूसरे Android फोन पर इसका ऑफलाइन मोड उपलब्ध नहीं किया गया है। वहीं पुराने डिवाइस को सपोर्ट न मिलने की वजह Google ने स्पष्ट नहीं की है लेकिन फीचर की प्रोसेसिंग और हार्डवेयर जरूरतें इसका एक कारण हो सकती हैं।

Hindi समेत सिर्फ 10 भाषाओं का सपोर्ट

बता दें कि ऑफलाइन Live Translate में फिलहाल 10 भाषाओं के बीच ट्रांसलेशन की सुविधा दी गई है। इनमें English के साथ Hindi, French, German, Italian, Spanish, Portuguese, Russian, Swedish, Japanese और Indonesian शामिल हैं। लेकिन यहां एक जरूरी सीमा है। सभी भाषाओं के बीच सीधे ट्रांसलेशन नहीं किया जा सकता। उदाहरण के लिए Spanish से French में सीधे ऑफलाइन लाइव ट्रांसलेशन संभव नहीं है। ऐसे में English को बीच की भाषा के तौर पर इस्तेमाल करना होगा।

पहले फोन में डाउनलोड करना होगा Language Pack

इसकी ऑफलाइन ट्रांसलेशन इस्तेमाल करने से पहले जरूरी Language Pack डाउनलोड करना होगा। इसके लिए Google Translate ऐप खोलकर Live Translate पर जाएं और भाषा चुनने वाले सेक्शन में उपलब्ध विकल्प देखें। जिन भाषाओं के सामने Live & Text लिखा होगा उन्हें ऑफलाइन लाइव और टेक्स्ट ट्रांसलेशन के लिए डाउनलोड किया जा सकता है। वहीं Download आइकन पर टैप करने के बाद Language Pack फोन में सेव हो जाएगा। इसके बाद इंटरनेट न होने पर भी उस भाषा में Live Translate इस्तेमाल किया जा सकती है।

यात्रियों के लिए बेहद काम का फीचर

Google Translate के Live Translate वाले फीचर को बातचीत के दौरान बोले गए शब्दों को पहचानकर रियल-टाइम में उनका अनुवाद करने के लिए डिजाइन किया गया है। इसे बिना हेडफोन या वायरलेस ईयरबड्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं हालिया अपडेट में ऐप बदलने या फोन की स्क्रीन लॉक होने के बाद भी ट्रांसलेशन सेशन जारी रखने की सुविधा भी दी गई है।

इसका ऑफलाइन सपोर्ट खासतौर पर एयरपोर्ट, ट्रेन, मेट्रो या दूरदराज के इलाकों में उपयोगी हो सकता है। जहां इंटरनेट कमजोर होने पर भाषा की परेशानी बढ़ जाती है। लेकिन अभी सीमित Pixel डिवाइस और भाषाओं का सपोर्ट होने के कारण इसका फायदा चुनिंदा यूजर्स तक ही रहेगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: अध्यक्ष पद पर उलटफेर, ABVP के यश डबास NSUI के विजय शंकर मीणा से 294 वोट आगे

ड्रग्स तस्करी और PACL फ्रॉड पर ED का शिकंजा, हैदराबाद-मंदसौर में संपत्ति कुर्क, करोड़ों के शेयर जब्त

लिफाफा चुनाव चिह्न को लेकर बंगाल में घमासान, AISF का EC के फैसले पर ऐतराज, कोर्ट जाने की दी चेतावनी

Ravneet Bittu Detained: लुधियाना में रवनीत बिट्टू हिरासत में, CM भगवंत मान के काफिले के सामने दिखाए टमाटर-अंडे

केंद्र ने 14 जजों की नियुक्ति को दी मंजूरी, दिल्ली-झारखंड-कर्नाटक समेत 4 हाई कोर्ट को मिले नए जज, देखें लिस्ट