Paytm Pocket Money - Teen UPI Payments: भारत में डिजिटल पेमेंट लोगों के बीच इतना ज्यादा बढ़ गया है कि अब बड़े से लेकर स्कूल और कॉलेज जाने वाले बच्चे भी छोटे-मोटे खर्चों के लिए ऑनलाइन पेमेंट का सहारा लेते हैं। इसी बदलती जरूरत को समझते हुए Paytm ने एक नया फीचर Paytm Pocket Money को लॉन्च कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने 18 मई को इस फीचर की घोषणा की और बताया कि यह खासतौर पर उन टीनएजर्स के लिए तैयार किया गया है जिनका अभी खुद का बैंक अकाउंट नहीं है और वह माता पिता के दिए पैसों का ही इस्तेमाल करते है।
खास फीचर के बारे में बताए तो इसमें बच्चे बिना बैंक खाते के भी Paytm UPI के जरिए पेमेंट कर सकेंगे जबकि माता-पिता उनके खर्चों पर पूरा कंट्रोल रख पाएंगे। जिससे बच्चों को बार-बार मां-पापा का फोन मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
कंपनी ने बताया है कि इस फीचर में माता-पिता या परिवार के सदस्य बच्चों के लिए मासिक खर्च की लिमिट सेट कर सकते हैं। इसके अलावा हर ट्रांजैक्शन को रियल टाइम में ट्रैक भी किया जा सकेगा। जिसमें NPCI के UPI Circle फीचर का इस्तेमाल होगा। वहीं इस बजट फीचर के एक्टिव होने के बाद बच्चे अपने स्मार्टफोन में Paytm ऐप के जरिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह की दुकानों पर आसानी से पेमेंट कर सकते है। जो बच्चों को डिजिटल पेमेंट की समझ देगा और पैसों की मैनेजमेंट सीखने में भी काम आएगा।
इस फीचर को लाने के बाद Paytm ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खर्च की सीमा भी तय की है। इसमें टीनएजर्स महीने में अधिकतम 15,000 रुपये तक खर्च कर पाएगे। वहीं एक बार में सिर्फ 5,000 रुपये तक की पेमेंट इसमें संभव होगी। इसके अलावा फीचर एक्टिव होने के शुरुआती 30 मिनट तक केवल 500 रुपये तक की पेमेंट की जा सकेगी और पहले 24 घंटे तक 5,000 रुपये की सीमा को लागू किया जाएगा। वहीं इस लिमिट को लगाने का मकसद गलत ट्रांजैक्शन और फ्रॉड का खतरे को कम करना है।
Paytm ने अपने खास फीचर में Spend Summary फीचर को भी जोड़ा है। जिससे हर खर्च अलग-अलग कैटेगरी में दिखाया जाएगा। जो परिवार के लिए आसानी से समझने का काम करेंगा कि पैसे कहां खर्च हुए हैं। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर माता-पिता Paytm UPI PIN के जरिए लिमिट बदल सकते हैं या सेवा तुरंत बंद भी कर सकते हैं। जिसमें कंपनी का कहना है कि यह एक डिवाइस लॉक जैसी सिक्योरिटी देगा।
ये भी पढ़े: Google I/O 2026 में आज होगा लॉन्च, Android 17 से लेकर AI Glasses तक, सुंदर पिचाई कर सकते हैं कई बड़े ऐलान
अगर आप भी अपने बच्चों कके लिए इस फीचर को शुरू करना चाहते है तो इन स्टेप को फॉलो करें।
इन स्टेप को करने के बाद सामने वाले यूजर को इनविटेशन एक्सेप्ट करना होगा। जिसके बाद प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।