OpenAI में कई तरह के बदलाव होने वाले है (सौ. OpenAI) 
टेक्नॉलजी

Chatgpt बनाने का अब मिलेगा कंपनी को फायदा, लाभ कमाने के लिए नया प्लान

ChatGPT और DALL-E बनाने वाली कंपनी OpenAI की स्थापना 2015 में एक गैर-लाभकारी रिसर्च कंपनी के रूप में की गई थी। जो की अब कई नए फैसले करने वाली है। लेकिन वो क्या होगे ये जानना दिलचस्प होगा।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप OpenAI लाभ कमाने वाली कंपनी में बदलने की योजना बना रही है। तीन टॉप अधिकारियों के कंपनी छोड़ने के पीछे की वजह भी यही मानी जा रही है। ChatGPT और DALL-E बनाने वाली कंपनी OpenAI की स्थापना 2015 में एक गैर-लाभकारी रिसर्च कंपनी के रूप में की गई थी।

मानवता को लाभ पहुंचाना मकसद

OpenAI एआई के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाली कंपनी है। हमारा मिशन यह सुनिश्चित करना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता पूरी मानवता को लाभ पहुंचाए। OpenAI की ओर से यह घोषणा मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी मीरा मुराती सहित तीन प्रमुख अधिकारियों द्वारा कंपनी छोड़ने की घोषणा के कुछ घंटों बाद की गई।

कोर टीम ने साथ छोड़ा।

चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर मुराती के कंपनी छोड़ने की अचानक घोषणा तब हुई जब OpenAI के संस्थापक ग्रेग ब्रॉकमैन छुट्टी पर हैं। अगस्त में, OpenAI के सह-संस्थापक जॉन शुलमैन ने कंपनी छोड़कर दूसरी एआई कंपनी एथोपिक जॉइन कर लिया। तीसरे सह-संस्थापक, मुख्य वैज्ञानिक इल्या सुत्स्कवर ने मई में OpenAI छोड़ दिया था।

कंपनी ने 2015 में क्या कहा था?

OpenAI एआई के क्षेत्र में अनुसंधान करने वाली एक गैर-लाभकारी कंपनी है। हमारा लक्ष्य एआई को इस तरह से आगे बढ़ाना है जिससे पूरी मानवता को लाभ हो। यह वित्तीय लाभ से अप्रभावित रहे। चूंकि हमारा शोध वित्तीय दायित्वों से मुक्त है, इसलिए इसका मानवता पर सकारात्मक प्रभाव पड़े, इस पर बेहतर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

पिछले साल हुआ था बोर्डरूम ड्रामा

वर्तमान में OpenAI में चल रहे घटनाक्रम को पिछले साल नवंबर में हुई घटनाओं की पृष्ठभूमि में देखा जा सकता है। 17 नवंबर को कंपनी के बोर्ड ने अपने सह-संस्थापक और सीईओ सैम ऑल्टमैन को बर्खास्त कर दिया। चार दिन बाद, ऑल्टमैन अपनी पुरानी नौकरी पर वापस आ गए।

Explainer: क्या वाकई ग्रीन हैं ग्रीन क्रैकर्स, प्रदूषण, सेहत और जेब पर कितना असर? आसान भाषा में समझें

ओडिशा सरकार का शिक्षकों को बड़ा तोहफा, प्रभारी प्रधानाचार्यों को हर महीने मिलेगा 10 हजार रुपये तक भत्ता

Festival Business: दिवाली पर देश में 7 लाख करोड़ रुपये का कारोबार, कैट ने 15-18% वृद्धि की जताई उम्मीद

प्रधानमंत्री आवास योजना: नई लिस्ट में नाम आया या नहीं, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें; जानें सारी डिटेल

Platform Ticket: दिवाली और छठ पर रेलवे स्टेशनों में एंट्री होगी मुश्किल? 15 नवंबर तक प्लेटफॉर्म टिकट पर रोक