BSNL New Year 2026 PLan (Source. Design) 
टेक्नॉलजी

BSNL New Year Offer 2026: बिना extra खर्च के मिलेगा ज्यादा डेटा, महंगे रिचार्ज से मिलेगी राहत

BSNL Extra Data: मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं और ज्यादा डेटा वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का ऑफर आया है।

सिमरन सिंह

BSNL New Year Offer 2026: अगर आप लगातार बढ़ते मोबाइल रिचार्ज से परेशान हैं और ज्यादा डेटा वाले किफायती प्लान की तलाश में हैं, तो आपके लिए राहत भरी खबर है। क्रिसमस और नए साल के जश्न के बीच सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। BSNL ने न्यू ईयर फेस्टिव ऑफर 2026 के तहत अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स में मिलने वाले डेली डेटा की लिमिट बढ़ा दी है। इस ऑफर का सीधा फायदा यह है कि यूजर्स को बिना कोई अतिरिक्त पैसा खर्च किए ज्यादा इंटरनेट मिलेगा, जिससे नए साल में ऑनलाइन काम, स्ट्रीमिंग और एंटरटेनमेंट का मजा दोगुना हो जाएगा।

कब तक मिलेगा BSNL का न्यू ईयर फेस्टिव ऑफर?

BSNL ने इस खास ऑफर की जानकारी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए दी है। यह न्यू ईयर फेस्टिव ऑफर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जिन्हें रोजाना ज्यादा इंटरनेट की जरूरत होती है। BSNL का यह ऑफर 31 जनवरी 2026 तक वैध रहेगा। यानी 31 दिसंबर से पहले जो यूजर्स तय किए गए प्रीपेड प्लान्स से रिचार्ज कराएंगे, उन्हें ऑटोमैटिक रूप से हर दिन एक्स्ट्रा डेटा का लाभ मिलेगा।

किन रिचार्ज प्लान्स पर लागू है ऑफर?

BSNL का यह न्यू ईयर ऑफर कंपनी के चार लोकप्रिय प्रीपेड प्लान्स पर लागू किया गया है। इनमें STV 225, STV 347, STV 485 और PV 2399 शामिल हैं।

कितना बढ़ा दिया गया है डेली डेटा?

BSNL के इस फेस्टिव ऑफर के तहत डेली डेटा को 500MB से लेकर 1GB तक बढ़ाया गया है, जो प्लान के हिसाब से अलग-अलग है।

225 रुपये वाला प्लान

28 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान में पहले हर दिन 2.5GB डेटा मिलता था, लेकिन न्यू ईयर ऑफर के तहत अब हर दिन 3GB डेटा मिलेगा। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग और 100 SMS प्रति दिन की सुविधा भी मिलती रहेगी।

इन प्लान्स में अब मिलेगा 3GB डेली डेटा

BSNL के STV 347, STV 485 और PV 2399 प्लान्स क्रमशः 50 दिन, 72 दिन और 365 दिन की वैलिडिटी के साथ आते हैं। इन प्लान्स में अभी तक हर दिन 2GB डेटा दिया जाता था, लेकिन इस खास ऑफर के तहत अब यूजर्स को रोजाना 3GB डेटा मिलेगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन की सुविधा पहले की तरह जारी रहेगी।

सालभर मिलेगा ज्यादा डेटा

इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत 2399 रुपये वाला प्लान है। अगर आप यह प्लान लेते हैं, तो आपको पूरे 365 दिनों तक हर दिन 1GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। हालांकि, इस ऑफर की आखिरी तारीख 31 दिसंबर है। ऐसे में ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए यह सुनहरा मौका माना जा रहा है।

RRB JE Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 3,993 पदों पर निकली भर्ती, जानें योग्यता और सैलरी

15 अगस्त को भारत मनाएगा 79वां या 80वां स्वतंत्रता दिवस? जानिए 1947 से जुड़ा आसान सा हिसाब

पृथ्वीराज चव्हाण ने अमित शाह को बताया अब तक का सबसे अक्षम गृहमंत्री, मांगा इस्तीफा

NALSAR छात्रों के विरोध पर CJI सूर्यकांत ने दिया समर्थन, जानें कहां से की कानून की पढ़ाई और कैसा रहा सफर

आरजी कर रेप केस में गिरफ्तार TMC के पूर्व विधायक पर फेंके गए जूते-अंडे, हेलमेट पहनाकर पुलिस ने भीड़ से बचाया