

Vodafone-idea यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने एक नया ऑफर लॉन्च कर दिया है। कंपनी अपने तीन प्रीपेड प्लान्स में यूजर्स को 3GB प्रतिदिन डाटा दे रही है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, SMS और प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। बता दें कि कंपनी इससे पहले अपने यूजर्स को 1.5GB डाटा रोजाना देती थी। तो आइए जानते है प्लान्स के बारें में जिसमें यूजर्स मिलेगी यह सारी सुविधाएं....
Vodafone-idea Rs 249 Plan इस प्लान में यूजर्स को 3GB डाटा मिलेगा। इससे पहले कंपनी 1.5GB डाटा यानी महीने में 42GB डाटा प्रोवाइड करती थी। लेकिन अब यह बढ़कर 84GB का हो गया है। इसके साथ ही इसमें ऑल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। कंपनी इसमें SMS और प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन देगी। इसकी वैधता 28 दिनों की है।
Vodafone-idea Rs 399 Plan इस प्लान में यूजर्स को 3GB डाटा मिलेगा। यानी इसमें यूजर्स को कुल 168GB डाटा का लाभ होगा। इसके साथ ही इसमें ऑल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। कंपनी इसमें SMS और प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन देगी। इसकी वैधता 56 दिनों की है।
Vodafone-idea का 599 रुपये वाला प्लान 84 दिन वैधता वाले इस प्लान में भी यूजर्स को 3GB डाटा मिलेगा। यानी अब यूजर्स कुल 256GB डाटा का लाभ उठा सकेंगे। इसके साथ ही इसमें ऑल नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते है। कंपनी इसमें SMS और प्रीमियम एप्स का सब्सक्रिप्शन देगी।