BSNL का नया लुक और नए प्लान सामने आ चुके है। (सौ. X) 
टेक्नॉलजी

BSNL ने नए अवरात के साथ नई सेवाओं को किया लॉन्च, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने X पर साझा की पोस्ट

BSNL के यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए लोगो और नई सर्विस को लॉन्च किया गया है। नए लोगो और 7 नई सर्विसेज को संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया है

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने एक नया रूप ले लिया है। इसके साथ ही कंपनी ने 7 नई सर्विस को भी लॉन्च किया है, जो यूजर्स के लिए काफी फायदेमंद होने वाली है। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे कंपनी भी अपना विस्तार करती नजर आ रही है और प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी की मुश्किलें इससे बढ़ती जा रही हैं, क्योंकि तेजी से यूजर्स BSNL की तरफ जा रहे हैं।

नया लोगो हुआ लॉन्च

BSNL के यूजर्स के एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए नए लोगो और नई सर्विस को लॉन्च किया गया है। नए लोगो और 7 नई सर्विसेज को संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लॉन्च किया है और इस इवेंट में ग्रामीण विकास और संचार राज्य मंत्री चन्द्रशेखर पेम्मासानी भी मौजूद रहे थे।

7 नए प्लान में क्या होगा खास

कार्यक्रम के दौरान दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कस्टम एक्सपीरियंस और सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से नई सर्विसेज को लॉन्च किया है, जिसके अंदर फिशिंग और धोखाधड़ी वाले SMS से यूजर्स को बचाने से लेकर स्पैम ब्लॉकिंग शामिल की गई है। किसी के साथ ऑटोमेटिक सिम कियोस्क, जो 24/7 सिम खरीदने की सुविधा देता है, उसे भी अपग्रेड और आसान करते हुए UPI और QR कोड के माध्यम से पेमेंट कर पाएंगे। दूर संचार मंत्री ज्योतिरादित्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस पोस्ट को साझा किया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Hindi Diwas 2026: 14 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी दिवस? 77 साल पहले इस समझौते के बाद तय हुई थी तारीख

BRICS Summit के बाद चीन रवाना हुए शी जिनपिंग, भारत-चीन रिश्तों पर दिए 4 सुझाव

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग