BSNL ने नया प्लान निकाला है। Source. Social Media
टेक्नॉलजी

BSNL का बड़ा ऑफर, ₹2,799 के रिचार्ज पर मिलेगी 395 दिन की वैलिडिटी, रोज 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

BSNL 395 Days Validity: BSNL का नया ऑफर आपके काम आ सकता है। कंपनी अपने ₹2,799 वाले एनुअल रिचार्ज प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • BSNL का ₹2,799 वाले एनुअल रिचार्ज प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है।

  • ग्राहकों को 365 दिन की जगह पूरे 395 दिन तक सिम एक्टिव रखने का मौका दें रहे है।

  • इस प्लान में रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलती है।

BSNL Annual Recharge Plan: अगर आप बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने से परेशान हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्लान तलाश रहे हैं तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का नया ऑफर आपके काम आ सकता है। बता दें कि कंपनी अपने ₹2,799 वाले एनुअल रिचार्ज प्लान पर 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। जिसका सीधा मतलब है कि अब ग्राहकों को 365 दिन की जगह पूरे 395 दिन तक सिम एक्टिव रखने का मौका मिल रहा है।

वहीं इसमें खास बात यह है कि इस प्लान में सिर्फ लंबी वैलिडिटी ही नहीं बल्कि रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS की सुविधा भी मिलती है। बता दें कि BSNL का यह प्रमोशनल ऑफर 30 नवंबर 2026 तक वैलिड है।

BSNL के ₹2,799 रिचार्ज प्लान में मिल रही 395 दिन की वैलिडिटी

BSNL के इस प्लान की सामान्य वैलिडिटी 365 दिन है। लेकिन कंपनी ने अपने दिवाली धमाका ऑफर के तहत इसमें 30 दिन अतिरिक्त जोड़ दिए हैं। इस तरह ग्राहकों को कुल 395 दिन की वैलिडिटी मिल रही है। जिसका सीधा मतलब है कि एक बार रिचार्ज कराने के बाद करीब 13 महीने तक सिम एक्टिव रहेगा। इससे उन लोगों को फायदा हो सकता है जो हर महीने रिचार्ज कराने के बजाय एक बार में पूरे साल का प्लान लेना पसंद करते हैं।

रोजाना मिलेगा 3GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस प्लान में ग्राहकों को हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा दिया जा रहा है। इसका इस्तेमाल वीडियो देखने, सोशल मीडिया चलाने, ऑनलाइन मीटिंग और इंटरनेट ब्राउजिंग के लिए किया जा सकता है। वहीं ध्यान देने वाली बात यह है कि रोजाना मिलने वाला 3GB हाई-स्पीड डेटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 40 Kbps रह जाती है। इसके अलावा किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलती है।

30 नवंबर तक उठा सकते हैं ऑफर का फायदा

BSNL ने अपने आधिकारिक प्रमोशनल पोस्ट के जरिए बताया है कि ₹2,799 वाले इस प्लान पर 30 दिन की अतिरिक्त वैलिडिटी का ऑफर 30 नवंबर 2026 तक मिलेगा। वहीं कंपनी का इसको लेकर कहना है कि यह ऑफर 1 नवंबर से 30 नवंबर 2026 के बीच रिचार्ज कराने वाले ग्राहकों के लिए है। ऐसे में देखे तो 395 दिन की वैलिडिटी पाने के लिए ग्राहकों को तय समयसीमा के भीतर रिचार्ज कराना होगा। लेकिन रिचार्ज करने से पहले अपने सर्किल में प्लान की उपलब्धता और लागू शर्तें जरूर जांच लें।

लतीफ भट को ढेर किए जाने पर गृह मंत्री अमित शाह ने की सुरक्षा बलों की तारीफ, कहा-ऑपरेशन में बेहतरीन तालमेल दिखा

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट