BSNL (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

5000GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग का धमाकेदार ऑफर, BSNL में मिलेगा सबका मजा

BSNL लगातार प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी पर भारी पड़ रहा है, जिसमें वह शानदार ऑफर्स के साथ लोगों को अपनी तरफ अट्रेक्ट कर रहा है। मोबाइल डेटा से लेकर अलग-अलग तरह के प्लान सरकारी कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं, जो कि सीधे तौर पर प्राइवेट कंपनी को टक्कर दे रही है। वहीं एक और प्लान सामने आया है, जिसमें यूजर्स को 200Mbps स्पीड पर 5000GB डेटा मिलने वाला है। इसकी जानकारी इस खबर के माध्यम से हम आपको देंगे।

सिमरन सिंह

BSNL लगातार प्राइवेट टेलीकॉम कंपनी पर भारी पड़ रहा है, जिसमें वह शानदार ऑफर्स के साथ लोगों को अपनी तरफ अट्रेक्ट कर रहा है। मोबाइल डेटा से लेकर अलग-अलग तरह के प्लान सरकारी कंपनी द्वारा दिए जा रहे हैं, जो कि सीधे तौर पर प्राइवेट कंपनी को टक्कर दे रही है। वहीं एक और प्लान सामने आया है, जिसमें यूजर्स को 200Mbps स्पीड पर 5000GB डेटा मिलने वाला है। इसकी जानकारी इस खबर के माध्यम से हम आपको देंगे।

BSNL भारत फाइबर प्लान

BSNL में मौजूद भारत फाइबर प्लान 5000GB डेटा प्लान एक्टिव करने के लिए ग्राहकों को हर महीने 999 रुपये का रिचार्ज करना होगा। इस प्लान के अंदर आपको 200Mbps स्पीड में इंटरनेट की सेवा दी जाएगी। डेटा पैक खत्म होने के बाद भी 10Mbps की स्पीड पर अनलिमिटेड इंटरनेट का इस्तेमाल यूजर्स कर सकते हैं। इस प्लान की खासियत के बारे में बात करें तो BSNL को इंस्टालेशन चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इसके साथ ही फ्री सर्विस भी दी जाएगी। बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के BSNL भारत फाइबर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह सुविधा भी साथ में जुड़ी

रिचार्ज के अलावा, आपको 999 रुपये वाले इस प्लान में ओटीटी एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा, जिसमें Disney Plus Hotstar, Sony LIV, Zee5, YuppTV, Hungama समेत कई ओटीटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं। इतना ही नहीं, इस प्लान को एक्टिवेट करने वाले नंबर पर पूरे देश में अनलिमिटेड कॉलिंग का ऑफर भी दिया जा रहा है। 999 रुपये वाले इस प्लान में 200Mbps स्पीड पर 5000GB डेटा पैक दिया जा रहा है। अगर आप भी इस प्लान का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुछ स्टेप्स आपको फॉलो करने पड़ेंगे।

कैसे करें प्लान का इस्तेमाल?

अगर आप इस प्लान का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको अपने मोबाइल नंबर से BSNL के 1800 444 इस नंबर पर व्हाट्सएप मैसेज करना है, जिसमें आप "Hi" लिखेंगे। BSNL द्वारा आपको एक क्यूआर कोड स्कैन करने के लिए भेजा जाएगा, जिसकी जानकारी आपको सीधे तौर पर मिल जाएगी। BSNL की वेबसाइट या फिर नजदीकी टेलीफोन एक्सचेंज केंद्र पर जाकर भी फाइबर प्लान के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और वहां से रिचार्ज कर सकते हैं।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट