BSNL Satellite Phone (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

1.34 लाख का BSNL का बिना कैमरा वाला फोन, न टावर की जरूरत, न मोबाइल नेटवर्क फिर भी हर जगह करेगा कॉल

BSNL Satellite Phone: क्या आपने कभी ऐसे फोन के बारे में सोचा है जिसकी कीमत 1.34 लाख से ज्यादा हो लेकिन उसमें न हाई-एंड कैमरा हो, न बड़ा डिस्प्ले और न ही स्मार्टफोन जैसी सुविधाएं?

सिमरन सिंह

Satellite Phone In India: क्या आपने कभी ऐसे फोन के बारे में सोचा है जिसकी कीमत 1.34 लाख से ज्यादा हो लेकिन उसमें न हाई-एंड कैमरा हो, न बड़ा डिस्प्ले और न ही स्मार्टफोन जैसी सुविधाएं? यह सुनने में तो काफी अजीब लगता है लेकिन सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने ऐसा ही एक खास सैटेलाइट फोन सभी के सामने पेश कर दिया है। वहीं इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका मोबाइल टावर या पारंपरिक नेटवर्क पर निर्भर नहीं होना है। जिसका मतलब है कि यह सीधे सैटेलाइट से कनेक्ट होकर कॉलिंग की सुविधा देता है। वहीं जानकारी में बताया गया है कि इस फोन की कीमत टैक्स सहित 1,34,166 रुपये रखी गई है।

जहां मोबाइल नेटवर्क खत्म वहां से शुरू होती है इसकी ताकत

फोन में मिलने वाले फीचर्स के बारे में बताए तो यह कोई सामान्य मोबाइल फोन नहीं है बल्कि Inmarsat सैटेलाइट तकनीक पर आधारित एक विशेष कम्युनिकेशन डिवाइस है। इसे खासतौर पर उन इलाकों के लिए तैयार किया गया है जहां मोबाइल नेटवर्क बिल्कुल उपलब्ध नहीं होता। ऐसे में इस फोन का इस्तेमाल ऊंचे पहाड़, समुद्र के बीच का इलाका या फिर आपदा प्रभावित क्षेत्र में किया जा सकता है जिसमें फोन सीधे सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए वॉयस कॉलिंग की सुविधा देता है।

BSNL ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए कहा है: "जब आम मोबाइल नेटवर्क काम नहीं करते, तब BSNL सैटेलाइट फ़ोन आपको कनेक्टेड रखता है। इसे मुश्किल हालात में इस्तेमाल के लिए बनाया गया है, जिससे यह डिफेंस, समुद्री कामकाज, आपदा राहत, माइनिंग, दूर-दराज़ के इलाकों में कामकाज और एडवेंचर ट्रैवल के लिए एक बेहतरीन समाधान बन जाता है।"

इमरजेंसी और प्रोफेशनल इस्तेमाल के लिए तैयार

सामने आई जानकारी में बताया गयाा है कि इस फोन को मुख्य रूप से डिफेंस, समुद्री ऑपरेशंस, डिजास्टर मैनेजमेंट, माइनिंग, रिमोट इंडस्ट्रियल साइट्स और एडवेंचर ट्रैवल जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें बिना मोबाइल टावर के सैटेलाइट कनेक्टिविटी के जरिए कॉलिंग की जा सकती है। इसके अलावा SOS इमरजेंसी फीचर, कठिन मौसम में भी बेहतर प्रदर्शन और लंबी बैटरी लाइफ जैसी सुविधाएं इसे बेहद भरोसेमंद बनाती हैं।

हर कोई नहीं खरीद सकता यह फोन

अगर इस फोन के फीचर्स को जानने के बाद आप भी इसे खरीदना चाहते है तो BSNL का यह सैटेलाइट फोन आम स्मार्टफोन की तरह ऑनलाइन या रिटेल स्टोर पर उपलब्ध नहीं होगा। इसे खरीदने के इच्छुक लोगों को सीधे BSNL से संपर्क करना होगा और यह बताना होगा कि उन्हें इस डिवाइस की जरूरत किस उद्देश्य के लिए है। जिसके बाद पात्रता और अन्य जरूरी नियमों की जानकारी नजदीकी BSNL कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है। साफ है कि यह फोन आम उपभोक्ताओं के बजाय उन लोगों के लिए बनाया गया है जिनके लिए हर परिस्थिति में संचार बनाए रखना बेहद जरूरी होता है।

CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद सरकार ने बदला फैसला, 57 की जगह 45 मेट्रो स्टेशन ही रहेंगे बंद

CJP प्रदर्शन के बीच दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर हाहाकार, जाम में फंसी हजारों गाड़ियां; देखें VIDEO

प्रामाणिक वोटर लिस्ट से ही मजबूत होगा लोकतंत्र... SIR के समर्थन में बोले VHP प्रवक्ता श्रीराज नायर

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले प्रकाश आंबेडकर का हमला, सत्ता और विपक्ष दोनों पर लगाया दबाने की राजनीति का आरोप

मेट्रो, ट्रेन, इंटरनेट और शराब की दुकानों पर पाबंदी, दिल्ली में कल क्या खुलेगा-क्या बंद?