BSNL का नया प्लान। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

BSNL का ₹1 वाला SIM ऑफर मचा रहा हलचल, 24GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें कौन उठा सकता है फायदा

BSNL ₹1 SIM Offer: BSNL का एक खास ऑफर जिसमें नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM देने की बात कही जा रही है। जो 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24GB डेटा के साथ आ रहा है।

सिमरन सिंह

BSNL New SIM Offer: अगर आप नया SIM लेने की सोच रहे हैं तो BSNL का एक खास ऑफर आपका ध्यान खींच सकता है। बता दें कि कंपनी की ओर से बताए गए इस ऑफर में नए ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में SIM देने की बात कही जा रही है। इसके साथ 24 दिनों की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग और कुल 24GB डेटा जैसे फायदे मिलने का दावा है। लेकिन यह ऑफर हर BSNL ग्राहक के लिए नहीं है। इसका फायदा केवल नए यूजर्स को मिलने की बात कही गई है।

1 रुपये में 24 दिनों की वैलिडिटी

इस ऑफर की जानकारी दें तो इसमें सबसे बड़ी खासियत इसकी कीमत है। जो रिपोर्ट के अनुसार बताई जा रही है कि महज 1 रुपये में मिलने वाले SIM के साथ 24 दिनों की वैलिडिटी दी जाएगी। जिसका सीधा मतलब है कि नया कनेक्शन लेने के बाद ग्राहक करीब साढ़े तीन हफ्ते तक इस ऑफर के फायदे इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन ग्राहक यह जरूर ध्यान रखें कि ऑफर की उपलब्धता और शर्तें सर्किल के हिसाब से अलग हो सकती हैं। इसलिए कनेक्शन लेने से पहले नजदीकी BSNL सेंटर से इसकी पुष्टि करना बेहतर रहेगा।

रोज 1GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग

इस ऑफर के तहत हर दिन 1GB हाई-स्पीड डेटा मिलने की बात कही गई है। वहीं 24 दिनों की वैलिडिटी के हिसाब से कुल डेटा 24GB हो जाता है। इसके अलावा सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी बताई गई है। जिसका सीधा मतलब है कि नए ग्राहक दूसरे नेटवर्क पर मौजूद परिवार और दोस्तों से भी बिना अलग कॉलिंग लिमिट की चिंता के बात कर सकते है। इसके साथ रोजाना 100 SMS यानी पूरी वैलिडिटी में कुल 2,400 SMS मिलने का दावा भी किया गया है।

12 अक्टूबर तक बताया गया ऑफर

दी गई जानकारी के मुताबिक, BSNL का यह ₹1 वाला ऑफर 12 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहने की बात कही गई है। लेकिन ऑफर लेने से पहले इसकी मौजूदा उपलब्धता और नियम जरूर जांचें। वहीं BSNL की आधिकारिक Selfcare वेबसाइट पर नए कनेक्शन के लिए आवेदन की सुविधा मौजूद है। ग्राहक अपने नजदीकी BSNL कार्यालय से भी ऑफर की जानकारी ले सकते हैं।

मौजूदा ग्राहक नहीं उठा पाएंगे फायदा

इस ऑफर की सबसे जरूरी शर्त यह है कि यह नए ग्राहकों के लिए बताया गया है। यानी जिन लोगों के पास पहले से BSNL SIM है वे इसका लाभ नहीं उठा सकते है। नया कनेक्शन लेने से पहले अपने क्षेत्र में ऑफर की उपलब्धता, KYC प्रक्रिया और सभी शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z