boAt Smartwatch And Wireless Headphones: भारतीय वियरेबल्स ब्रांड boAt ने बच्चों के लिए अपना पहला स्मार्ट लाइफस्टाइल इकोसिस्टम लॉन्च कर दिया है। वहीं कंपनी ने भारत में नई boAt Sailor Nav स्मार्टवॉच और Sailor Play वायरलेस हेडफोन पेश किए हैं। खास बात यह है कि यह स्मार्टवॉच सिर्फ समय देखने तक सीमित नहीं है बल्कि बच्चों की सुरक्षा और पेरेंट्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बनाए गए है। जिसमें रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग, वीडियो कॉलिंग और SOS जैसे कई स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं।
boAt Sailor Nav स्मार्टवॉच की खासियत को देखे तो इसमें 1.4-इंच HD डिस्प्ले दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत Google Maps की रियल-टाइम लोकेशन ट्रैकिंग और 5-पॉइंट सैटेलाइट पोजिशनिंग है। इसके साथ मिलने वाला जियो-फेंसिंग फीचर पेरेंट्स को बच्चे के लिए सेफ जोन बनाने की सुविधा देता है। ऐसे में अगर बच्चा तय किए गए क्षेत्र जैसे स्कूल या घर में प्रवेश करता है या वहां से बाहर निकलता है तो पेरेंट्स के फोन पर तुरंत अलर्ट पहुंच जाता है। इस तरह का फीचर्स उन परिवारों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं जो बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्क रहते हैं।
इस स्मार्टवॉच में कई काम के फीचर्स दिए गए है जिसमें इन-बिल्ट 4G SIM का सपोर्ट मिलता है, बच्चे और पेरेंट्स टू-वे वीडियो कॉल और वॉयस कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा ऑडियो चैट फीचर की मदद से Sailor Nav यूजर्स आपस में वॉयस मैसेज भी भेज सकते हैं। ऐसे में किसी भी आपात स्थिति में बच्चे केवल एक बटन दबाकर मदद मांग सकते हैं क्योंकि इसमें डेडिकेटेड SOS बटन भी दिया गया है। यही फीचर्स इसे सामान्य स्मार्टवॉच से अलग बनाते हैं।
इसके सात ही boAt ने बच्चों के लिए Sailor Play वायरलेस हेडफोन भी पेश किए हैं। जिसमें 40mm डायनैमिक ड्राइवर्स और कंपनी की Signature Sound ट्यूनिंग दी गई है। बच्चों की सुनने की क्षमता को सुरक्षित रखने के लिए इसका अधिकतम वॉल्यूम 85dB तक सीमित रखा गया है। इसके अलावा हेडफोन में सॉफ्ट ईयरकप्स, एडजस्टेबल हेडबैंड, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इन-बिल्ट माइक्रोफोन और मल्टी-फंक्शन कंट्रोल्स दिए गए हैं। जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है।
ये भी पढ़े: PM मोदी का वीडियो फेसबुक से क्यों हुआ गायब? Meta ने मांगी माफी, जानिए कब हटता है Facebook और YouTube वीडियो
इन दोनों खास प्रोडक्ट की कीमत को देखे तो भारत में boAt Sailor Nav की कीमत 6,499 रुपये रखी गई है। वहीं यह Fairy Pink और Sky Blue रंगों में उपलब्ध है और इसे कंपनी की वेबसाइट, Amazon तथा Flipkart से खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही boAt Sailor Play वायरलेस हेडफोन की कीमत 1,499 रुपये है और यह Bubblegum Pink, Shark Blue और Coral Blue कलर ऑप्शन में मिल रहा है। ऐसे में बढ़ती डिजिटल दुनिया में बच्चों की सुरक्षा और कनेक्टिविटी को ध्यान में रखते हुए boAt का यह नया प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बाजार में एक अलग पहचान बनाने के लिए तैयार है।