Bihar election के लिए करें ये काम। (सौ. Voter) 
टेक्नॉलजी

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: ऐसे चेक करें अपना नाम और डिटेल्स वोटर लिस्ट में

EPIC Number: चुनाव आयोग ने बिहार की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया है। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बीच, आयोग ने लगभग एक महीने तक चली मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह सूची दी

सिमरन सिंह

Bihar Assembly Election 2025 Voter List: चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार की मतदाता सूची का मसौदा जारी किया है। नवंबर 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना के बीच, आयोग ने लगभग एक महीने तक चली मतदाता पुनरीक्षण प्रक्रिया के बाद यह सूची पेश की। हालाँकि, विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि यह प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई। कई मतदाताओं ने अपने नाम, फोटो और अन्य विवरणों में गलतियों की सूचना दी है। ऐसे में अब बड़ी संख्या में लोग यह जांचना चाहते हैं कि मतदाता सूची में उनका नाम और अन्य विवरण सही हैं या नहीं।

नाम चेक करने के लिए जरूरी जानकारी

मतदाता सूची में अपनी जानकारी सत्यापित करने के लिए, सबसे पहले आपके पास EPIC नंबर (जो आपके मतदाता पहचान पत्र पर लिखा होता है) होना ज़रूरी है। इसके अलावा, आपको नाम, जन्मतिथि, आयु, विधानसभा क्षेत्र और ज़िले की जानकारी भी दर्ज करनी होगी। इसके लिए, चुनाव आयोग तीन तरीकों से विवरण जाँचने की सुविधा देता है।

तीन तरीके जिनसे कर सकते हैं नाम की जांच

1. Search by EPIC

  • सबसे पहले electoralsearch.eci.gov.inवेबसाइट पर जाएं।
  • भाषा चुनें, EPIC नंबर और राज्य दर्ज करें।
  • कैप्चा कोड भरें और Search पर क्लिक करें।

2. Search by Details

  • राज्य और भाषा चुनें।
  • नाम, पिता/पति का नाम, उम्र, जन्मतिथि, जेंडर, विधानसभा क्षेत्र और जिला दर्ज करें।
  • कैप्चा भरकर Search पर क्लिक करें।

3. Search by Mobile

  • राज्य और भाषा चुनने के बाद अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें, जो वोटर आईडी से लिंक हो।
  • कैप्चा भरकर Send OTP पर क्लिक करें।
  • मोबाइल पर आए ओटीपी को दर्ज कर Search करें।

क्यों जरूरी है डिटेल्स की जांच

मतदाता सूची में गलत जानकारी होने पर आपका वोट डालना मुश्किल हो सकता है। समय रहते अपनी डिटेल्स की जांच कर लेना आपको मतदान के दिन किसी परेशानी से बचा सकता है। ऐसे में एक बार जार्च करने से काम को आसान किया जा सकता है। इसके साथ ही सरकार की भी इस काम में मदद होती है। जो भविष्य में होने वाली परेशानी को दूर करती है, साथ ही किसी भी तरह के धोखे को भी होने से बचाती है।

रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा पर केंद्र की रोक! जेडी वेंस और जोहरान ममदानी से मुलाकात बनी वजह?

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: पटना में PhD छात्रों का विरोध प्रदर्शन; दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें

युवा वोटर्स पर BJP की नजर, नई टीम की पहली बैठक में आउटरीच रणनीति पर चर्चा, पीएम मोदी होंगे शामिल

राहुल vs NDA: गिरिराज सिंह समेत BJP नेताओं ने राहुल को घेरा, बोले- सोनिया गांधी ने 15 साल नहीं ली नागरिकता

बच्चों को भूलकर भी न दें सर्दी-जुकाम की ये दवाएं, केंद्र सरकार ने कफ सिरप्स पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध