Amazon पर आने वाली है शानदार सेल। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Amazon पर 1 मई से शुरू होगी धमाकेदार सेल, स्मार्टफोन्स पर मिलेगा जबरदस्त डिस्काउंट

iPhone, Samsung, Vivo, OnePlus और Realme के फोन खरीदने वालों को जबरदस्त फायदा होगा। Amazon Prime मेंबर्स को सेल की शुरुआत से 12 घंटे पहले डील्स का एक्सेस मिलेगा।

सिमरन सिंह

नवभारत टेक डेस्क: ऑनलाइन शॉपिंग करने वाले ग्राहकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। ई-कॉमर्स साइट Amazon 1 मई से एक खास सेल लेकर आ रही है, जिसमें स्मार्टफोन्स पर शानदार छूट दी जाएगी। इस सेल में खासतौर पर प्रीमियम ब्रांड्स जैसे iPhone, Samsung, Vivo, OnePlus और Realme के फोन खरीदने वालों को जबरदस्त फायदा होगा। Amazon Prime मेंबर्स को सेल की शुरुआत से 12 घंटे पहले डील्स का एक्सेस मिलेगा, जिससे वे सामान्य ग्राहकों से पहले बेस्ट ऑफर्स का लाभ उठा सकेंगे।

बैंक कार्ड से पेमेंट पर मिलेगी 10% अतिरिक्त छूट

अगर आप बैंक के क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं, तो सेल के दौरान आपको 10% की अतिरिक्त छूट भी मिल सकती है। यही नहीं, Amazon Gift Card के ज़रिए भुगतान करने पर भी ग्राहकों को अतिरिक्त डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। कंपनी इस सेल में एक्सचेंज ऑफर और नो-कॉस्ट EMI जैसे विकल्प भी दे रही है, जिससे डिवाइसेज़ की कीमत और भी किफायती हो जाएगी।

इन स्मार्टफोन्स पर मिलेंगे शानदार ऑफर्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सेल में Samsung Galaxy S24 Ultra, Galaxy A55 5G और M35 5G जैसे लेटेस्ट स्मार्टफोन्स पर भारी छूट देखने को मिलेगी। इसके अलावा Xiaomi, Oppo और Vivo के कई लोकप्रिय स्मार्टफोन्स भी बेहद आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध होंगे। सिर्फ फोन ही नहीं, बल्कि लैपटॉप्स, स्मार्ट टीवी और होम अप्लायंसेज़ पर भी शानदार डिस्काउंट दिया जा रहा है। Lenovo, Asus और HP जैसे बड़े ब्रांड्स के लैपटॉप्स को ग्राहक बेहद कम कीमत पर खरीद सकेंगे। इसके अलावा, एयर कंडीशनर और टीवी पर भी भारी छूट की पेशकश की गई है। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

iPhone 15 पर जबरदस्त छूट

अगर आप iPhone 15 खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह सही मौका है। मौजूदा जानकारी के अनुसार, अमेजन पर iPhone 15 पर 23% की भारी छूट दी जा रही है। डिस्काउंट के बाद ग्राहक इसे मात्र 61,390 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा, डिवाइस को नो-कॉस्ट EMI पर भी लिया जा सकता है, जिसमें केवल 2,976 रुपये प्रति महीने की आसान किस्त देनी होगी। इस ऑफर के चलते अब iPhone खरीदना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश