BGMI Air लोगों के लिए सामने आ गया है। Source. Play Store
टेक्नॉलजी

BGMI Air Open Beta शुरू, अब 1GB में खेल सकेंगे BGMI, Android यूजर्स ऐसे करें डाउनलोड, जानें इंडिया लॉन्च डेट

BGMI Air Android Download: BGMI कि KRAFTON India ने 25 नवंबर से अपने नए गेम BGMI Air का Open Beta Android यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है। जिसको इस्तेाल करने के लिए स्टेप्स फॉलों करने होगे।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • KRAFTON India ने 25 नवंबर से नए गेम BGMI Air का Open Beta Android यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है।

  • BGMI Air को Google Play Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

  • कंपनी ने इसका फाइनल इंडिया लॉन्च 10 दिसंबर 2026 को तय किया है।

BGMI Air Open Beta: Battlegrounds Mobile India (BGMI) खेलने वालों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। बता दें कि KRAFTON India ने 25 नवंबर से अपने नए गेम BGMI Air का Open Beta Android यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है। इसकी खास बात यह है कि इस गेम को कम स्टोरेज और सामान्य हार्डवेयर वाले स्मार्टफोन पर भी खेलने के मकसद से तैयार किया गया है।

जिसका सीधे तौर पर मतलब है कि जिन यूजर्स के फोन में ज्यादा स्टोरेज नहीं है या जो भारी गेम नहीं चला पाते उनके लिए यह नया विकल्प हो सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि BGMI Air को Google Play Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। कंपनी ने इसका फाइनल इंडिया लॉन्च 10 दिसंबर 2026 को तय किया है।

BGMI Air Open Beta कैसे करें डाउनलोड?

Android यूजर्स Google Play Store पर जाकर BGMI Air का Open Beta डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Play Store खोलें और BGMI Air सर्च करें। इसके बाद गेम की लिस्टिंग में डेवलपर का नाम KRAFTON जरूर चेक करें। फिर आधिकारिक गेम पेज खोलकर उपलब्ध Install या Download विकल्प पर क्लिक करें।

इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद गेम शुरू किया जा सकता है। इसमें ध्यान रखें कि इंटरनेट पर गेम के नाम से कई APK फाइलें मिल सकती हैं। ऐसे में अनजान वेबसाइट से APK डाउनलोड करने से बचें। इनमें फर्जी या असुरक्षित फाइलें हो सकती हैं।

सिर्फ 1GB में मिलेगा Battle Royale गेमिंग का अनुभव

KRAFTON India ने इसको लेकर बताया है कि BGMI Air का शुरुआती डाउनलोड साइज करीब 1GB होगा। इसे खासतौर पर उन स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जिनके फोन में स्टोरेज और हार्डवेयर की सीमाएं हैं।

वहीं यह BGMI का अपडेट नहीं बल्कि एक अलग Standalone ऐप होगा। लेकिन मौजूदा BGMI प्लेयर्स को नए गेम में खेलने के लिए अपना अकाउंट ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं होगी। जिसकी रिपोर्ट्स में बताया गया है कि इसमें क्लासिक Erangel मैप और 100 खिलाड़ियों तक के मल्टीप्लेयर मुकाबलों का सपोर्ट भी मिल सकता है।

iPhone यूजर्स के लिए क्या है अपडेट?

अभी iOS यूजर्स के लिए Open Beta का कोई आधिकारिक TestFlight लिंक जारी नहीं किया गया है। लेकिन BGMI Air की Apple App Store पर प्री-रजिस्ट्रेशन सुविधा उपलब्ध है। ऐसे में iPhone यूजर्स फाइनल लॉन्च से पहले गेम के लिए रजिस्टर कर सकते हैं।

10 दिसंबर को होगा BGMI Air का इंडिया लॉन्च

KRAFTON India ने पुष्टि की है कि BGMI Air भारत में 10 दिसंबर 2026 को लॉन्च होगा। इससे पहले 20 से 24 नवंबर के बीच मुंबई, दिल्ली और कोलकाता में Closed Beta Testing हुई थी। वहीं कंपनी ने इसको लेकर बताया है कि गेम के Google Play पर प्री-रजिस्ट्रेशन 14 मिलियन यानी 1.4 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके हैं। इससे साफ है कि हल्के वर्जन वाले इस नए गेम को लेकर खिलाड़ियों में अच्छी दिलचस्पी है।

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन

Weather Update: दक्षिण भारत में बारिश, पहाड़ों पर बर्फबारी; दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट

बांग्लादेश पर कब्जे की चेतावनी! हिंदुओं की हत्या पर भड़के बंगाल के मंत्री, बोले- 16 दिसंबर तक होगा हिसाब

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन