अब Vi ऐप से करें Jio और Airtel का रिचार्ज, Paytm-PhonePe की छुट्टी, जानें आसान स्टेप्स

Vi App Recharge: Vodafone Idea का ऐप सिर्फ Vi ही नहीं बल्कि Jio और Airtel के नंबर भी रिचार्ज कर सकते हैं। Vi ऐप में One App For All Your Recharge विकल्प दिया गया है।
recharge your Jio and Airtel numbers using the Vi app
Vi के ऐप से होगे दूसरे फोन रिर्चाज।Source. Navbharat Desk
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Vodafone Idea का ऐप से Vi के साथ Jio और Airtel के नंबर भी रिचार्ज कर सकते हैं।

  • Vi ऐप में One App For All Your Recharge की सुविधा देता है।

  • WhatsApp भारत में Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड नंबरों के रिचार्ज की सुविधा देता है।

Airtel And Jio Recharge Through Vi App: आपके फोन में Vodafone Idea का ऐप है तो अब आप सिर्फ Vi ही नहीं बल्कि Jio और Airtel के नंबर भी रिचार्ज कर सकते हैं। वहीं इस फीचर की खास बात यह है कि इसके लिए आपको अलग से MyJio, Airtel Thanks या किसी थर्ड पार्टी ऐप पर जाने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि Vi ऐप में One App For All Your Recharge विकल्प के जरिए दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड नंबर रिचार्ज करने की सुविधा दिखाई दे रही है।

इसको लेकर मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस फीचर को टेस्ट करने के लिए 10 रुपये का रिचार्ज किया गया जो सफल रहा था। वहीं यह सुविधा उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो अपने साथ परिवार और दोस्तों के मोबाइल नंबर भी रिचार्ज करते हैं।

Vi ऐप से Jio और Airtel का रिचार्ज कैसे करें?

Vi ऐप में इस सुविधा का इस्तेमाल करना काफी आसान है। इसके लिए आपको किसी खास सेटिंग को बदलने की जरूरत नहीं है। बस इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में Vi ऐप ओपन करें।

  • होम स्क्रीन पर दिखाई देने वाले Prepaid Recharge विकल्प पर क्लिक करें।

  • यहां One App For All Your Recharge की ब्रांडिंग दिखाई देगी।

  • अब उस Jio या Airtel मोबाइल नंबर को दर्ज करें जिसे रिचार्ज करना है।

  • नंबर दर्ज करने के बाद उपलब्ध प्रीपेड प्लान और रिचार्ज विकल्प दिखाई देंगे।

  • अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान चुनें और पेमेंट पूरा करें।

  • इस तरह आप एक ही ऐप से दूसरे ऑपरेटर का नंबर रिचार्ज कर सकते हैं।

परिवार और दोस्तों के नंबर रिचार्ज करना होगा आसान

बताया जा रहा है कि इस फीचर का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को मिल सकता है जिनके घर में अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियों के सिम इस्तेमाल होते हैं। वहीं उदाहरण के लिए अगर आपका नंबर Vi का है और माता-पिता या किसी दूसरे परिवार के सदस्य के पास Jio या Airtel का सिम है तो आप उनके नंबर का रिचार्ज भी Vi ऐप से कर सकते हैं। इससे बार-बार अलग-अलग ऐप खोलने की जरूरत कम होगी। लेकिन Paytm और PhonePe पर लगने वाली प्लेटफॉर्म फीस या दूसरे शुल्क हर ट्रांजैक्शन में एक जैसे नहीं होते। इसलिए भुगतान से पहले अंतिम राशि जरूर जांचें।

recharge your Jio and Airtel numbers using the Vi app
ऑफिस में WhatsApp Web से लीक हो सकती है निजी चैट, एक गलती पड़ेगी भारी, गृह मंत्रालय ने दी चेतावनी

क्या Jio और Airtel ऐप में भी है ऐसा विकल्प?

Vi की इस सुविधा को खास इसलिए माना जा रहा है क्योंकि कंपनी का ऐप दूसरी टेलीकॉम कंपनियों के नंबरों के रिचार्ज का विकल्प दे रहा है। लेकिन इसे पूरी तरह एक्सक्लूसिव सर्विस कहना सही नहीं होगा। क्योंकि WhatsApp भी भारत में Jio, Airtel और Vi के प्रीपेड नंबरों के रिचार्ज की सुविधा देता है।

वहीं Vi की आधिकारिक Google Play लिस्टिंग में भी अब किसी भी ऑपरेटर का रिचार्ज करने की सुविधा का जिक्र है। लेकिन कंपनी ने इस फीचर की विस्तृत जानकारी और BSNL जैसे अन्य ऑपरेटरों की उपलब्धता स्पष्ट नहीं की है। जिससे यह तो साफ होता है कि Vi ऐप का यह विकल्प उन ग्राहकों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है जो एक ही जगह से परिवार और दोस्तों के कई मोबाइल नंबर मैनेज करना चाहते हैं।