LinkedIn करने जा रहा आपके डेटा का इस्तेमाल। (सौ. Pixabay) 
टेक्नॉलजी

LinkedIn अब AI ट्रेनिंग के लिए करेगा यूजर्स का डेटा इस्तेमाल, जानें कैसे करें खुद को सुरक्षित

LinkedIn AI Data Use: LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। क्योंकि अब LinkedIn आपके डेटा का इस्तेमाल AI को ट्रेन करने में लगान वाला है।

सिमरन सिंह

LinkedIn AI Training: अगर आप भी LinkedIn का इस्तेमाल करते हैं, तो आज की खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले प्रोफेशनल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म LinkedIn ने अपने Terms of Services में बड़ा बदलाव किया है। 3 नवंबर 2025 से कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए यूजर्स का डेटा इस्तेमाल करेगी।

पब्लिक डेटा से होगी एआई ट्रेनिंग

LinkedIn ने बताया है कि उसके AI-पावर्ड फीचर्स को बेहतर बनाने के लिए अब वह यूजर्स की प्रोफाइल डिटेल्स और पब्लिक पोस्ट्स का उपयोग करेगा। यानी आपकी सार्वजनिक जानकारी और पोस्ट अब AI को सिखाने के लिए काम आएंगी। हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि यूजर्स के प्राइवेट मैसेज पूरी तरह सुरक्षित रहेंगे और उनका इस्तेमाल किसी भी AI ट्रेनिंग में नहीं किया जाएगा।

Microsoft के साथ होगा डेटा शेयर

कंपनी के मुताबिक, कुछ डेटा को Microsoft और उसकी सहयोगी कंपनियों के साथ टारगेटेड एडवरटाइजिंग के लिए भी साझा किया जा सकता है। हालांकि, LinkedIn का दावा है कि इसका मकसद यूजर्स को बेहतर अनुभव और उपयुक्त अवसर प्रदान करना है।

LinkedIn ने क्यों उठाया ये कदम?

LinkedIn का कहना है कि "3 नवंबर 2025 से हम कुछ क्षेत्रों में यूजर्स के डेटा का इस्तेमाल AI मॉडल्स की ट्रेनिंग के लिए करेंगे, जिससे प्लेटफॉर्म पर यूजर एक्सपीरियंस और कनेक्शन के अवसरों में सुधार होगा।" कंपनी के सर्विस पेज के अनुसार, केवल पब्लिक प्रोफाइल और पोस्ट ही ट्रेनिंग में शामिल होंगी। साथ ही, LinkedIn ने यह विकल्प भी दिया है कि यूजर्स सेटिंग्स में जाकर ऑप्ट-आउट कर सकते हैं, अगर वे नहीं चाहते कि उनका डेटा AI मॉडल्स के लिए इस्तेमाल हो।

किन देशों पर पड़ेगा असर?

LinkedIn की इस नई नीति का असर यूरोपियन यूनियन (EU), यूरोपियन इकोनॉमिक एरिया, कनाडा, स्विट्जरलैंड और हॉन्गकॉन्ग के यूजर्स पर पड़ेगा। भारत में भी यह नियम लागू है, और अगर आपने अपनी डेटा शेयरिंग सेटिंग्स को बंद नहीं किया है, तो आपका प्रोफाइल डेटा डिफॉल्ट रूप से AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

ऐसे करें खुद को सुरक्षित

अगर आप नहीं चाहते कि LinkedIn आपका डेटा AI ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल करे, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • LinkedIn अकाउंट में लॉग-इन करें।
  • लेफ्ट साइड में अपनी प्रोफाइल पिक्चर पर क्लिक करें।
  • Settings & Privacy सेक्शन में जाएं।
  • वहां Data Privacy ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • Data for Generative AI Improvement पर टैप करें और इसे ऑफ कर दें।

इस तरह आप अपने डेटा को सुरक्षित रख सकते हैं और LinkedIn के AI ट्रेनिंग मॉडल से खुद को अलग कर सकते हैं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी