DoT Scam Alert (Source. Social Media/X) 
टेक्नॉलजी

फोन पर दिखा +91 नंबर तो भी हो जाएं सावधान, DoT की बड़ी चेतावनी, इस नए स्कैम से खाते से उड़ सकते हैं पैसे

DoT Scam Alert: साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब हैकर्स ने मोबाइल यूजर्स को निशाना बनाने का नया तरीका भी निकाल लिया है। DoT ने नई एडवाइजरी जारी कर लोगों को कॉलिंग स्कैम से सतर्क किया है।

सिमरन सिंह

DoT Scam Alert By +91 Number: पूरे देश में साइबर ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और अब हैकर्स ने मोबाइल यूजर्स को निशाना बनाने का नया तरीका भी निकाल लिया है। बता दें कि Department of Telecommunications यानी DoT ने नई एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों को एक खतरनाक कॉलिंग स्कैम से सतर्क रहने की सलाह दी है। जानकारी के लिए बता दें कि इस नए फ्रॉड में यूजर्स को ऐसी कॉल्स आती हैं जो इंटरनेशनल कॉल जैसी दिखाई देती हैं लेकिन हैरानी की बात यह है कि उनमें +91 कंट्री कोड भी नजर आता है। जिस कारण से कई लोग इसे असली भारतीय नंबर समझकर कॉल रिसीव कर लेते हैं और फिर स्कैमर्स के जाल में फंस जाते हैं।

इंटरनेशनल कॉल में +91 दिखे तो तुरंत हो जाएं अलर्ट

DoT ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया X अकाउंट पर एक एडवाइजरी जारी की है जिसमें बताया गया है कि असली इंटरनेशनल कॉल्स में हमेशा उसी देश का कंट्री कोड दिखाई देता है, जहां से कॉल आ रही होती है। ऐसे में अगर आपको कोई कॉल खुद को इंटरनेशनल बताती हुए आए लेकिन नंबर की शुरुआत +91 से होती है तो यह फर्जी हो सकती है। इस तरह के नंबर दिखने पर सरकार ने तुरंत रिपोर्ट करने की सलाह दी है। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यह स्कैम ऐसे समय में आई है जब देश में टेलीकॉम और बैंकिंग फ्रॉड के मामलें लगातार बढ़ रहे है।

Caller ID Spoofing से यूजर्स को बना रहे निशाना

DoT ने बताया है कि स्कैमर्स Caller ID Spoofing तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके जरिए साइबर अपराधी फोन पर दिखने वाला नंबर बदल देते हैं ताकि कॉल भरोसेमंद लगे। जिसके बाद ये लोग खुद को पुलिस अधिकारी, बैंक कर्मचारी, टेलीकॉम विभाग या कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बताकर लोगों को डराते हैं और आपसे OTP, ATM PIN, बैंक डिटेल्स और आधार से जुड़ी जानकारी मांगते हैं।

डर पैदा कर ठग रहे हैं स्कैमर्स

वहीं अधिकारियों के अनुसार इन कॉल्स का मकसद लोगों में घबराहट पैदा करना होता है। जिससे कई बार यूजर्स को SIM बंद होने, पार्सल अटकने, फर्जी कानूनी कार्रवाई या बकाया बिल का डर दिखाया जाता है। जैसे ही ठग को लगता है कि व्यक्ति घबरा गया स्कैमर्स उससे संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश करते हैं और कई मामलों में लोगों के बैंक अकाउंट तक खाली कर देते है।

खुद को ऐसे रखें सुरक्षित

DoT और साइबर एक्सपर्ट्स ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए लोगों को कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

  • किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
  • संदिग्ध कॉल्स का जवाब देने से बचें
  • इंटरनेशनल दिखने वाले मिस्ड कॉल्स पर वापस कॉल न करें
  • संदिग्ध नंबरों की रिपोर्ट "संचार साथी" प्लेटफॉर्म पर करें

ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि जागरूकता ही ऐसे साइबर फ्रॉड से बचने का सबसे बड़ा हथियार है।

शुद्धिकरण मामले में राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज, SC/ST एक्ट की धाराएं लगीं; दलितों के अपमान का आरोप

पावर, पैसा और फेम... फिर भी नौकरी से मोहभंग! आखिर क्यों UP कैडर के 13 IAS अधिकारियों ने सेवा को कहा अलविदा?

पार्टी अध्यक्ष के लिए नहीं लड़ेंगे तो दलित समाज क्या समझेगा? प्रकाश आंबेडकर का राहुल गांधी पर करारा हमला

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?