Independence Day 2026 Ticket जो आप ऑनलाइन बुक कर सकते है। Source. gemini
टेक्नॉलजी

लाल किले पर 15 अगस्त का जश्न देखना है? ऐसे बुक करें Independence Day 2026 का ऑनलाइन पास, कीमत ₹20 से शुरू

Red Fort Entry Pass: भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं और दिल्ली के लाल किले पर होने वाला मुख्य समारोह आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सिमरन सिंह

Independence Day 2026 Ticket: भारत 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा। जिसको लेकर देशभर में तैयारियां जोरों पर हैं और दिल्ली के लाल किले पर होने वाला मुख्य समारोह एक बार फिर आकर्षण का केंद्र बन गया है। ऐसे में अगर आप इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को मौके पर जाकर देखना चाहते हैं तो रक्षा मंत्रालय के Aamantran पोर्टल के जरिए ऑनलाइन एंट्री पास बुक कर सकते हैं। वहीं इसको लेकर खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया मोबाइल फोन या कंप्यूटर से घर बैठे पूरी की जा सकती है।

₹20 से शुरू हैं स्वतंत्रता दिवस समारोह के पास

Aamantran पोर्टल पर उपलब्ध बुकिंग जानकारी में बताया जा रहा है कि लाल किले के स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए पास अलग-अलग कैटेगरी में उपलब्ध हैं। बता दें कि जनरल कैटेगरी की कीमत 20 रुपये, स्टैंडर्ड कैटेगरी की कीमत 100 रुपये, जबकि प्रीमियम कैटेगरी के लिए 500 रुपये देने होंगे। वहीं पास बुक करने के लिए आवेदक के पास एक वैलिड पहचान पत्र और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना जरूरी है। पहचान के तौर पर आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट में से किसी एक का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ऐसे करें Red Fort Independence Day Pass की ऑनलाइन बुकिंग

  • इसके लिए सबसे पहले रक्षा मंत्रालय के आधिकारिक Aamantran पोर्टल aamantran.mod.gov.in पर जाएं।

  • यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन शुरू करें और फोन पर प्राप्त OTP डालें।

  • इसके बाद मांगी गई बेसिक जानकारी भरें और आधार कार्ड, वोटर ID या पासपोर्ट की साफ कॉपी या फोटो अपलोड करें।

  • अब उपलब्ध इवेंट्स में Independence Day Ceremony 2026 चुनें।

  • अपनी पसंद की पास कैटेगरी सेलेक्ट करने के बाद UPI, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से फीस जमा करें।

  • भुगतान पूरा होने के बाद बुकिंग कन्फर्म होने पर एंट्री पास डाउनलोड कर लें।

  • समारोह के दिन इसे अपने फोन में सुरक्षित रखें और जरूरत पड़ने पर पहचान पत्र भी साथ रखें

लाल किले जाने से पहले सुरक्षा निर्देश जरूर पढ़ें

जानकारी के लिए बता दें कि 15 अगस्त को लाल किले के आसपास सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहने वाली है। जिसमें दिल्ली की सीमाओं के साथ भीड़भाड़ वाले बाजारों, मॉल, होटलों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है। वहीं संदिग्ध लोगों, वाहनों और लावारिस वस्तुओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।

वहीं पूर्वी दिल्ली के संवेदनशील इलाकों में भी चेकिंग अभियान तेज किया गया है। जिसमें यमुना और यमुना खादर जैसे क्षेत्रों की निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में पास बुक करने के बाद रिपोर्टिंग टाइम, एंट्री गाइडलाइन्स और सिक्योरिटी इंस्ट्रक्शंस ध्यान से पढ़ना बेहद जरूरी है। इससे समारोह के दिन अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा।

आंबेडकर-नेहरू समेत 286 दिग्गजों के दस्तखत, सोने से सजे पन्ने... ग्वालियर में सुरक्षित है संविधान की असली प्रति

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

'जोकर' बयान पर राहुल गांधी के समर्थन में उतरे संजय राउत, कहा- दिल्ली आएं मोहन भागवत और खोलें मोदी-शाह की पोल

अस्पताल से डिस्चार्ज हुए सुखबीर बादल, बोले- न डरता हूं, न डरा हूं, पंजाब का माहौल नहीं बिगड़ने देंगे

समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, इंडियाज गॉट लेटेंट मामले में सभी FIR रद्द करने के दिए आदेश