10 साल बाद Instagram ने बदला अपना Wordmark, यूजर्स बोले ये Instagram है या इंस्टागजैम?

Instagram Wordmark: फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने करीब एक दशक बाद अपने ब्रांड लुक में बड़ा बदलाव किया है। लेकिन इस बदलाव में कंपनी ने अपने मशहूर कैमरा आइकन को नहीं छेड़ा है।
After 10 years, Instagram has changed its wordmark
Instagram का Wordmark बदल गया है।Source. gemini
Updated on

Instagram Logo Update: फोटो और वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Instagram ने करीब एक दशक बाद अपने ब्रांड लुक में बड़ा बदलाव किया है। लेकिन इस बदलाव में कंपनी ने अपने मशहूर कैमरा आइकन को नहीं छेड़ा है। बदलाव ऐप के ऊपर नजर आने वाले Instagram Wordmark में किया गया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन ज्यादा साफ, आधुनिक और मौजूदा विजुअल पहचान के अनुरूप दिख रहा है। लेकिन इंटरनेट यूजर्स को यह नया अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया।

10 साल बाद Instagram Wordmark को मिला नया लुक

बता दें कि Instagram ने करीब 10 साल बाद अपने नाम वाले वर्डमार्क को रिडिजाइन किया है। ऐप का पहचान बना हुआ मल्टीकलर कैमरा आइकन पहले की तरह ही नजर आएगा। इस बदलाव को सिर्फ उस टेक्स्ट डिजाइन में किया गया है जिसमें Instagram का नाम लिखा होता है। वहीं Instagram प्रमुख Adam Mosseri ने इस बदलाव की जानकारी देते हुए कहा कि ऐप के ऊपर मौजूद वर्डमार्क पिछले 10 साल से नहीं बदला था। इसलिए अब इसे नया रूप देने का समय था। उनके मुताबिक नया डिजाइन ज्यादा साफ और आधुनिक है लेकिन इसमें पुराने डिजाइन की झलक और Instagram की सादगी को भी बरकरार रखा गया है।

नए डिजाइन को देखकर कन्फ्यूज हुए यूजर्स

बता दें कि नया Wordmark सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने कहा कि नए अक्षरों का डिजाइन इतना अलग है कि Instagram नाम को तुरंत पढ़ना आसान नहीं लग रहा। कुछ लोगों ने मजाक में इसे इंस्टागजैम पढ़ दिया। वहीं कुछ यूजर्स को इसमें इंस्टाग्वैम और इंस्टागुआम तक नजर आया। देखा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर मीम्स और मजेदार प्रतिक्रियाओं के बीच कुछ लोगों ने गंभीर सवाल भी उठाए। खासतौर पर नए फॉन्ट की readability और accessibility को लेकर चर्चा हुई। जिसका सीधा मतलब है कि इसमें बदलाव का मकसद ब्रांड को आधुनिक बनाना था वह फिलहाल बहस का विषय बन गया है।

After 10 years, Instagram has changed its wordmark
वैज्ञानिकों का कमाल, कटने के बाद खुद ठीक हो जाएगी Electronic Skin, Wearable टेक्नोलॉजी में आएगा बड़ा बदलाव

यूजर्स ने कहा- डिजाइन से ज्यादा जरूरी हैं असली समस्याएं

Instagram के नए Wordmark पर सिर्फ मजाक ही नहीं हुआ बल्कि कुछ यूजर्स ने प्लेटफॉर्म से जुड़ी पुरानी शिकायतों को भी सामने रखा। Adam Mosseri की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने कहा कि जहां Instagram अपने लुक को बदल रहा है वहीं कई वास्तविक क्रिएटर्स और बिजनेस बिना स्पष्ट वजह या पर्याप्त सपोर्ट के अपने अकाउंट खो रहे हैं।

ऐसे में नया Wordmark सिर्फ एक डिजाइन अपडेट तक सीमित नहीं रहा। इस बदलाव ने Instagram पर अकाउंट सपोर्ट, क्रिएटर समस्याओं और accessibility जैसे मुद्दों को भी चर्चा में ला दिया है। कंपनी के लिए चुनौती अब यही है कि नया डिजाइन सिर्फ देखने में आधुनिक न लगे बल्कि यूजर्स के लिए पढ़ने और इस्तेमाल करने में भी सहज हो।

Navbharat Live
navbharatlive.com