Apple vs OpenAI (Source. Gemini) 
टेक्नॉलजी

Apple vs OpenAI: AI की दुनिया में छिड़ी सबसे बड़ी जंग, कोर्ट पहुंचा मामला, iPhone के भविष्य पर भी मंडराया खतरा

Apple vs OpenAI Lawsuit: Apple और ChatGPT बनाने वाली OpenAI के बीच चल रही खींचतान अब कानूनी लड़ाई में बदल गई है। Apple ने अमेरिका की एक अदालत में OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर केस किया है।

सिमरन सिंह

Apple-OpenAI Dispute: AI इंडस्ट्री की दो सबसे बड़ी कंपनियों Apple और ChatGPT बनाने वाली OpenAI के बीच चल रही खींचतान अब कानूनी लड़ाई में बदल गई है। बता दें कि Apple ने अमेरिका की एक अदालत में OpenAI और अपने दो पूर्व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। जिसमें कंपनी का आरोप है कि OpenAI ने उसके ट्रेड सीक्रेट और गोपनीय हार्डवेयर जानकारी हासिल कर अपने भविष्य के AI हार्डवेयर बिजनेस को मजबूत करने की कोशिश की। वहीं दूसरी ओर OpenAI ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

Apple का बड़ा आरोप

इस मामले में Apple का दावा है कि OpenAI ने पूर्व कर्मचारियों, भर्ती प्रक्रिया और सप्लायर नेटवर्क के जरिए कंपनी की संवेदनशील जानकारी तक पहुंच बनाई है। कंपनी का कहना है कि इस डेटा का इस्तेमाल भविष्य के AI आधारित डिवाइस तैयार करने में किया जा सकता है। लेकिन OpenAI ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि "उसे किसी दूसरी कंपनी के व्यापारिक रहस्यों में कोई रुचि नहीं है" OpenAI का कहना है कि "उसका फोकस केवल ऐसी नई तकनीक विकसित करने पर है जो दुनिया भर के लोगों को फायदा पहुंचाए"

iPhone के भविष्य पर क्यों बढ़ी चिंता?

मामले के सामने आने के बाद टेक विशेषज्ञों का कहना है कि यह मामला सिर्फ गोपनीय दस्तावेजों तक सीमित नहीं है बल्कि AI हार्डवेयर बाजार में वर्चस्व की लड़ाई भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार OpenAI ऐसे AI डिवाइस विकसित कर रही है जो पारंपरिक स्मार्टफोन, ऐप्स और ऑपरेटिंग सिस्टम से अलग हो सकते हैं। अगर ये उत्पाद सफल रहे तो भविष्य में लोगों की iPhone पर निर्भरता कम हो सकती है। यही वजह है कि Apple इस विवाद को बेहद गंभीरता से ले रहा है।

पूर्व कर्मचारियों पर गंभीर आरोप

जानकारी के लिए बता दें कि Apple ने अपने दो पूर्व कर्मचारियों को भी मुकदमे में शामिल किया है। जिसमें कंपनी का आरोप है कि एक कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने के बाद ऑफिस लैपटॉप वापस नहीं किया और बाद में कंपनी के नेटवर्क से जुड़कर कई गोपनीय हार्डवेयर फाइलें डाउनलोड कीं। वहीं दूसरे कर्मचारी पर आरोप है कि उन्होंने इस्तीफा देने से पहले Apple के सप्लायर्स और आंतरिक उद्योग रिपोर्ट से जुड़ी जानकारी खुद को ईमेल की। वहीं Apple का कहना है कि दोनों कर्मचारियों ने सालों तक iPhone के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कभी थे पार्टनर, अब बन गए सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी

मामलें को लेकर Apple ने अदालत में यह भी दावा किया है कि इस समय OpenAI में 400 से अधिक पूर्व Apple कर्मचारी काम कर रहे हैं। कंपनी का कहना है कि किसी कर्मचारी का दूसरी कंपनी में जाना गलत नहीं है लेकिन गोपनीय जानकारी का इस्तेमाल कानून का उल्लंघन हो सकता है। वहीं दिलचस्प बात यह है कि 2024 में दोनों कंपनियां साझेदार थीं और Apple Intelligence के जरिए Siri में ChatGPT को जोड़ा गया था। लेकिन AI की तेज होती दौड़ और OpenAI के हार्डवेयर क्षेत्र में बढ़ते कदमों ने दोनों टेक दिग्गजों को आमने-सामने ला कर खड़ा कर दिया है। अब इस केस का फैसला केवल दोनों कंपनियों के लिए ही नहीं बल्कि AI इंडस्ट्री के भविष्य के लिए भी बेहद अहम माना जा रहा है।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत