Mac Mini And Studio हुआ लॉन्च। Source. Apple
टेक्नॉलजी

Apple ने लॉन्च किए नए Mac mini और Mac Studio, ₹99,900 से शुरू कीमत; प्रोफेशनल्स के लिए 512GB RAM तक का ऑप्शन

Apple Mac mini: Apple ने नए Mac mini और Mac Studio को उपलब्ध करा दिया है। इसको कई कमाल के फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है। जो आप शानदार कीमत शुरुआती कीमत ₹99,900 और ₹2,79,900 रखी गई है।

सिमरन सिंह

Mac Studio Price India: Apple ने भारत में अपने नए Mac mini और Mac Studio को बिक्री के लिए उपलब्ध करा दिया है। बता दें कि कंपनी के दोनों नए डेस्कटॉप कंप्यूटर लेटेस्ट M-Series चिपसेट के साथ आते हैं। वहीं Mac mini में M6 और M5 Pro चिप का विकल्प मिलता है जबकि Mac Studio को M5 Max और M5 Ultra प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। वहीं कीमत की बात करें तो Mac mini की शुरुआती कीमत ₹99,900 और Mac Studio की शुरुआती कीमत ₹2,79,900 है।

साथ ही दोनों मॉडल Apple के ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर के साथ-साथ अधिकृत रिटेलर्स से भी खरीदे जा सकते हैं। Mac mini को रोजमर्रा के काम और प्रोफेशनल यूज के लिए डिजाइन किया गया है जबकि Mac Studio ज्यादा हैवी वर्कलोड संभालने के लिए तैयार किया गया है।

₹99,900 वाला Mac mini कितना दमदार?

M6 चिप वाले Mac mini के बारे में बताए तो इसकी शुरुआती कीमत ₹99,900 है जबकि M5 Pro मॉडल ₹2,09,900 से शुरू होता है। वहीं M6 वेरिएंट में 16GB यूनिफाइड मेमोरी मिलती है जिसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है। साथ ही M5 Pro मॉडल में 64GB तक मेमोरी का विकल्प मिलता है।

इसके अलावा M6 मॉडल में 12-कोर CPU और 12-कोर GPU दिया गया है। GPU में Neural Accelerators शामिल किए गए हैं जिससे AI वर्कलोड में बेहतर परफॉर्मेंस मिलने का दावा किया गया है। Apple ने इसको लेकर कहा है कि यह पिछली पीढ़ी की तुलना में 4 गुना तक बेहतर AI परफॉर्मेंस, 40 प्रतिशत तक तेज CPU और दोगुना ग्राफिक्स परफॉर्मेंस दे सकता है।

M5 Pro Mac mini किसके लिए?

M5 Pro वाला Mac mini उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिन्हें वीडियो एडिटिंग, गेम डेवलपमेंट और दूसरे हैवी कंप्यूटिंग काम करने हैं। इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6 और 64GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प मिलता है। Mac mini में 2.5Gb Ethernet है, जिसे 10Gb Ethernet तक अपग्रेड किया जा सकता है।

Mac Studio की कीमत ₹2.79 लाख से शुरू

Mac Studio M5 Max के साथ ₹2,79,900 और M5 Ultra के साथ ₹6,29,900 से शुरू होता है। M5 Max मॉडल में 18-कोर CPU को 40 कोर तक कॉन्फिगर किया जा सकता है और 128GB तक यूनिफाइड मेमोरी मिलती है। Thunderbolt 5 के जरिए 120Gbps तक डेटा ट्रांसफर संभव है।

वहीं M5 Ultra में 36-कोर CPU, 80-कोर GPU और 512GB तक यूनिफाइड मेमोरी का विकल्प है। इसे 8K वीडियो एडिटिंग, AI मॉडल और 3D रेंडरिंग जैसे भारी कामों के लिए तैयार किया गया है। Mac Studio एक साथ 8 डिस्प्ले सपोर्ट कर सकता है। 512GB मेमोरी वाला कॉन्फिगरेशन अक्टूबर के आखिर में उपलब्ध होने की उम्मीद है।

Bank Holiday: इस हफ्ते पूरे 6 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां देखें आज बैंक खुला है या नहीं

मणिपुर में जनगणना पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक, अप्रैल 2027 तक बढ़ाई मियाद, सामने आई बड़ी वजह

जनवरी में 5 राज्यों में चुनाव संभव, नए साल के पहले हफ्ते में हो सकते हैं चुनाव

दिवाली की बधाई में ईद का जिक्र करना मल्लिकार्जुन खरगे को पड़ा भारी, बीजेपी-कांग्रेस में छिड़ी जुबानी जंग

दिल्ली में AQI डेटा में हेरफेर, हेल्थ इमरजेंसी का बढ़ा खतरा, सौरभ भारद्वाज बोले- आंकड़े कम दिखा रही सरकार