Phone 
टेक्नॉलजी

एक ही APP करेंगे हर मुश्किल आसान, कैब बुकिंग-बिल पेमेंट के साथ मिलेंगे ढेरों फायदे

एक ऐसा ऐप जो एक साथ कई काम करता है। आपको कई सारे काम के लिए अलग अलग ऐप की जरूरत पड़ती है लेकिन इन कुछ ऐप के माध्यम से आप कर सकते है। इस खबर के माध्यम से हम आपको कुछ ऐप के बारे में बताएगे जिनका आप इस्तेमाल कर सकते है।

सिमरन सिंह

Multitasker APP. अब जमाना बदल गया है। वो जमाना गया जब आपको हर एक काम के लिए एक अलग ऐप की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब सर्विसेज में काफी बदलाव हुआ है और आप एक ही ऐप के माध्यम से कई सर्विसेज का उपयोग कर सकते हैं। जरा सोच के देखिए कि आपके मोबाइल फोन में सभी सर्विसेज ऑफर होने के लिए सिर्फ एक ही ऐप है तो आपको कितनी आसानी होगी। साथ ही आपके फोन की स्पेस भी नहीं भरेगी। ऐसे में हम कुछ ऐसे कुछ ऐप के बारे में बताएंगे जिसका उपयोग करके आप यह फायदा उठा सकते हैं।

My JIO

अगर आप भी रिलायंस जिओ यूजर है। तो आपके लिए My JIO ऐप काफी काम करेगा। इस ऐप के जरिए आप मोबाइल रिचार्ज, जिओ फाइबर, रिचार्ज, म्यूजिक सुनना, टीवी शो देखना, गेम खेलना, यूपीआई पेमेंट, शॉपिंग न्यूज़ सभी चीज एक ही बार में कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 50 करोड़ से भी ज्यादा लोगों ने डाउनलोड किया है और रोजाना इसका इस्तेमाल भी करते हैं। इस ऐप को 5 में से 4.4 रेटिंग।

Adani One

अदानी वन ऐप एक ऐसा ऐप है, जिससे फ्लाइट बुकिंग, फूड ऑर्डर, ड्यूटी फ्री, कैब बुकिंग, कार पार्किंग, होटल बुकिंग, ट्रेन और बस बुकिंग सब कुछ हो सकता है। इन सभी के लिए आपको अलग एप्स की जरूरत नहीं होगी, आप एक ही ऐप के माध्यम से यह सारी सेवाओं को उपयोग कर सकते हैं। इस मोबाइल ऐप को 10 लाख से भी ज्यादा लोगों ने गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया है और 5 में से इसको 4.4 रेटिंग दी है।

Tata Neu

सुपर अमेजिंग मल्टीटास्कर अप में टाटा ग्रुप भी शामिल है। इस ऐप के जरिए आप ग्रॉसरी खरीदना, इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना, रिचार्ज करना, बिल की पेमेंट करना जैसे कई सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं। यह ऐप शॉपिंग करने पर Neu कोन्स भी देता है। जिससे आप खरीदी गई चीजों का इस्तेमाल करने के बाद फायदा उठा सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इसे 5 करोड लोगों ने डाउनलोड किया है और इस ऐप को प्ले स्टोर पर 5 में से 4.1 रेटिंग दी गई है।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?