Anthropic (Source. Anthropic) 
टेक्नॉलजी

अब AI भी इंसानों जैसा सोचेगा, Anthropic ने लॉन्च किया Claude Opus 4.6, लंबे काम में नहीं होगा हैंग

Anthropic ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपना नया और एडवांस AI मॉडल Claude Opus 4.6 लॉन्च कर दिया है। Anthropic का दावा है कि यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार है।

सिमरन सिंह

Claude Opus 4.6 Launch: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर में Anthropic ने एक और बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपना नया और एडवांस AI मॉडल Claude Opus 4.6 लॉन्च कर दिया है। Anthropic का दावा है कि यह मॉडल पहले के मुकाबले ज्यादा समझदार, ज्यादा स्थिर और लंबे व जटिल कामों को बिना अटके पूरा करने में सक्षम है। खास बात यह है कि यह AI अब भारी मात्रा में डेटा और लंबी बातचीत को भी बिना परफॉर्मेंस गिराए प्रोसेस कर सकता है। सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, रिसर्च और नॉलेज-बेस्ड कामों के लिए इसे खास तौर पर मजबूत बनाया गया है।

1 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट, अब लंबा काम भी आसान

Claude Opus 4.6 का सबसे बड़ा अपग्रेड इसका 1 मिलियन टोकन कॉन्टेक्स्ट विंडो है। इससे पहले Opus मॉडल करीब 2 लाख टोकन तक सीमित थे, जिसकी वजह से लंबी फाइल या बड़े डॉक्यूमेंट पर काम करते वक्त मॉडल की पकड़ कमजोर पड़ जाती थी। अब नए बीटा वर्जन में यह सीमा करीब पांच गुना बढ़ा दी गई है। इसका मतलब यह हुआ कि AI एक साथ लंबे रिसर्च पेपर, लीगल डॉक्यूमेंट, टेक्निकल कोड और मल्टी-स्टेप एनालिसिस को बेहतर तरीके से समझ पाएगा। कंपनी ने इसे खास तौर पर "लॉन्ग-होराइजन टास्क" के लिए ऑप्टिमाइज किया है।

एजेंटिक वर्कफ्लो और स्मार्ट सोच की नई ताकत

इस नए मॉडल में कॉन्टेक्स्ट कॉम्पैक्शन जैसी तकनीक जोड़ी गई है, जिससे लंबे टास्क के दौरान पुरानी जानकारी को संक्षेप में बदलकर सिस्टम को अपडेट रखा जाता है। साथ ही इसमें एडैप्टिव थिंकिंग फीचर दिया गया है, जहां सवाल की जटिलता के हिसाब से AI अपनी सोच की गहराई तय करता है। यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक एफर्ट कंट्रोल सेट कर सकता है, जिससे स्पीड, समझ और लागत के बीच संतुलन बनाया जा सके। एजेंट आधारित कामों में यह मॉडल खुद कई स्टेप प्लान कर टास्क आगे बढ़ा सकता है, जिससे ऑटोमेशन और रिसर्च पहले से ज्यादा असरदार हो जाती है।

कोडिंग, रिसर्च और बिजनेस में दिखेगा असर

Anthropic के मुताबिक Claude Opus 4.6 बड़े कोड रिपोजिटरी संभाल सकता है, बेहतर कोड रिव्यू कर सकता है और डिबगिंग में ज्यादा सटीक नतीजे देता है। Claude Code रिसर्च प्रीव्यू के जरिए यह डेवलपमेंट के लिए एजेंट टीम भी तैयार कर सकता है। इंटरनल बेंचमार्क में इस मॉडल ने फाइनेंस, लीगल और कंप्यूटेशनल बायोलॉजी जैसे क्षेत्रों में पिछले वर्जन और कई प्रतिस्पर्धी AI मॉडल्स से बेहतर प्रदर्शन किया है।

सेफ्टी, सिक्योरिटी और कीमत की पूरी जानकारी

कंपनी का कहना है कि नए मॉडल में सेफ्टी को प्राथमिकता दी गई है। "डिसेप्शन" और जरूरत से ज्यादा सहमति जैसे जोखिमों को कम करने के लिए अतिरिक्त टेस्ट और ऑडिट किए गए हैं।

Claude Opus 4.6 वेबसाइट, मोबाइल और डेस्कटॉप ऐप, API और बड़े क्लाउड प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। API की शुरुआती कीमत 5 डॉलर प्रति मिलियन इनपुट टोकन और 25 डॉलर प्रति मिलियन आउटपुट टोकन रखी गई है।

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई

Amit Shah Bhopal Visit: गोपालक सम्मेलन से डेयरी परियोजनाओं तक, जानें 3 अक्टूबर का पूरा कार्यक्रम

आज से तमिलनाडु में महिलाओं और बालिकाओं के लिए ‘विक्ट्री जर्नी स्कीम’, मुख्यमंत्री विजय का ये है नया ऐलान

INDIA Bloc Protest: आज से सेव डेमोक्रेसी आंदोलन की शुरुआत, दिल्ली में ये 11 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद

No UPI Day: इसलिए व्यापारियों ने रद्द की है हड़ताल, जानिए निर्मला सीतारमण ने बैठक में क्या दिया आश्वासन