WhatsApp (Source. Freepik) 
टेक्नॉलजी

अनजान WhatsApp कॉल से परेशान हैं? एक सेटिंग ऑन करते ही ठगी से मिलेगी राहत

WhatsApp आज देश में करोड़ों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। मैसेज भेजना हो, कॉल करनी हो या जरूरी जानकारी शेयर करनी हो हर काम WhatsApp से आसान हो गया है।

सिमरन सिंह

WhatsApp Silence Unknown Callers: WhatsApp आज देश में करोड़ों लोगों की रोज़मर्रा की ज़िंदगी का हिस्सा बन चुका है। मैसेज भेजना हो, कॉल करनी हो या जरूरी जानकारी शेयर करनी हो हर काम WhatsApp से आसान हो गया है। लेकिन इसी लोकप्रियता ने इस ऐप को साइबर ठगों का फेवरेट हथियार भी बना दिया है। अनजान नंबरों से लगातार आने वाली कॉल्स के ज़रिए लोग ठगी के जाल में फंसाए जा रहे हैं। अगर आपके पास भी ऐसे कॉल्स बार-बार आ रही हैं, तो अब घबराने की जरूरत नहीं है।

क्यों बढ़ रही हैं अनजान WhatsApp कॉल्स?

साइबर अपराधी अक्सर अनजान नंबरों से कॉल करके खुद को बैंक अधिकारी, सरकारी कर्मचारी या किसी कंपनी का प्रतिनिधि बताते हैं। एक बार आपने कॉल उठा ली, फिर बातों में उलझाकर आपकी निजी जानकारी या OTP हासिल करने की कोशिश की जाती है। कई मामलों में लोग एक ही कॉल में हजारों-लाखों रुपये गंवा बैठते हैं। इसी खतरे को देखते हुए WhatsApp ने यूजर्स के लिए एक खास सेफ्टी फीचर दिया है।

क्या है "Silence Unknown Callers" फीचर?

WhatsApp का "Silence Unknown Callers" फीचर आपके लिए एक डिजिटल ढाल की तरह काम करता है। इस फीचर को ऑन करते ही आपके नंबर पर आने वाली अनजान कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाती हैं। यानी जिन नंबरों को आपने फोन में सेव नहीं किया है, उनकी कॉल आपको रिंग करके परेशान नहीं करेगी। कॉल सीधे मिस हो जाएगी और ठगों का मंसूबा नाकाम हो जाएगा। अच्छी बात यह है कि यह फीचर Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

Android फोन में Silence Unknown Callers कैसे ऑन करें?

  • सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें
  • ऊपर दाईं ओर दिए गए तीन डॉट्स पर टैप करें
  • अब Settings में जाएं
  • यहां Privacy ऑप्शन चुनें
  • नीचे स्क्रॉल करने पर Calls का विकल्प मिलेगा
  • अब Silence Unknown Callers को ON कर दें

iPhone यूजर्स के लिए क्या है तरीका?

iPhone में भी यही फीचर WhatsApp की Settings > Privacy > Calls सेक्शन में मिलेगा। बस एक टैप में इसे ऑन किया जा सकता है।

फीचर ऑन करने का सबसे बड़ा फायदा

इस सेटिंग के बाद अगर कोई ऐसा व्यक्ति WhatsApp कॉल करता है जिसका नंबर आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव नहीं है, तो कॉल साइलेंट रहेगी। आप न तो डरेंगे, न गलती से कॉल उठेगी और न ही ठगी के जाल में फंसेंगे।

ध्यान दें

आज के समय में साइबर ठगी से बचाव बहुत जरूरी है। WhatsApp का यह छोटा-सा फीचर आपके पैसे और मानसिक शांति दोनों को सुरक्षित रख सकता है। अगर अब तक आपने यह सेटिंग ऑन नहीं की है, तो अभी कर लीजिए, क्योंकि सावधानी ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, कांग्रेस ने मांगा ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे