Android 16 में क्या है खास। (सौ. Google Blog) 
टेक्नॉलजी

Android 16 लॉन्च: Pixel यूज़र्स के लिए नए फीचर्स की बहार, जानिए क्या है खास

iOS 26 के एलान के बाद Google ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 को लॉन्च कर दिया है। यह अपडेट फिलहाल Pixel सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए जारी इस्तेमाल किया जा सकता है।

सिमरन सिंह

iOS 26 के एलान के ठीक अगले दिन, Google ने अपने लेटेस्ट मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम Android 16 को लॉन्च कर दिया है। हालांकि यह अपडेट फिलहाल सिर्फ Pixel सीरीज के चुनिंदा स्मार्टफोन्स और टैबलेट्स के लिए जारी किया गया है, लेकिन इसके फीचर्स और डिज़ाइन अपडेट इसे बेहद खास बना रहे हैं।

Pixel डिवाइसेज के लिए एक्सक्लूसिव शुरुआत

Android 16 का अपडेट सबसे पहले Pixel 6, 6a, 6 Pro, Pixel 7 और 8 सीरीज, Pixel 9, Pixel Fold और Pixel Tablet पर उपलब्ध है। अन्य ब्रांड जैसे Samsung, Xiaomi और OnePlus आने वाले महीनों में इसे अपने कस्टम UI के साथ रोलआउट करेंगे।

ऐसे करें अपडेट

यदि आपके पास Pixel 6 या उससे नया मॉडल है, तो आप Settings > System > Software Update में जाकर इसे OTA (Over The Air) के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टॉल करने के बाद, एक बार फोन रीस्टार्ट करना जरूरी होगा।

नए और दमदार फीचर्स

1. Live Updates फीचर – अब फूड डिलीवरी, टैक्सी जैसी सर्विस की रियल टाइम जानकारी लॉक स्क्रीन पर एक बबल के रूप में मिलेगी, ठीक वैसे ही जैसे iPhone की Live Activities।

2. सिक्योरिटी बूस्ट – Android 16 में Advanced Protection शामिल किया गया है जो आपको संदिग्ध ऐप्स और वेबसाइट्स से अलर्ट करेगा।

3. Adaptive Apps Across Devices – अब ऐप्स सिर्फ फोन तक सीमित नहीं रहेंगी। टैबलेट्स और फोल्डेबल डिवाइसेज़ के स्क्रीन साइज के अनुसार ऐप्स खुद को एडजस्ट कर लेंगी।

बदला हुआ लुक और डिज़ाइन

Android 16 अब पहले से ज्यादा मॉडर्न और स्मूथ लगता है। इसमें नई फॉन्ट स्टाइल, गोल आइकन्स, कलरफुल सेटिंग्स मेन्यू और बेहतर मीडिया कंट्रोल्स शामिल हैं।

बैटरी की सेहत पर नजर

Pixel 8a और उससे नए डिवाइसेज में अब नया Battery Health Indicator भी मिलेगा, जो बैटरी की परफॉर्मेंस और स्थिति की विस्तृत जानकारी देगा—जैसा कि iPhone यूज़र्स के बीच काफी लोकप्रिय है।

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा