Ambrane Solar 10K में कई खास फीटर्स देखने को मिलने वाले है। (सौ. Ambrane) 
टेक्नॉलजी

Electricity की है टिक्कत, धूप से स्मार्टफोन को कर पाएंगे चार्ज

Ambrane अपना पहला सोलर पावर बैंक लॉन्च कर चुका है। इस पावर बैंक की खास बात यह है कि यह चार पैनल वाले सोलर पैनल डिजाइन के साथ आता है जो आप बड़ी आसानी से ले सकते है।

सिमरन सिंह

नवभारत डिजिटल डेस्क. Ambrane ने अपना पहला सोलर पावर बैंक लॉन्च कर दिया है, जिसके अंदर सोलर बैंक भी मौजूद है। इस पावर बैंक की खास बात यह है कि यह चार पैनल वाले सोलर पैनल डिजाइन के साथ आता है, जो ट्रैवल-फ्रेंडली डिज़ाइन के साथ है। इसमें Ambrane 6 महीने की वारंटी भी आपको देने वाला है और पावर बैंक अमेज़न, फ्लिपकार्ट और Ambrane India की वेबसाइट पर बड़ी आसानी से मिल जाएगा।

Ambrane Solar 10K की खासियत

इस पावर बैंक की बात की जाए तो यह 10,000mAh की बैटरी के साथ आता है, जिसमें 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी आपको मिलेगा। इसी के साथ Solar 10K के पावर बैंक में खास सोलर पैनल का इस्तेमाल किया गया है, जो ज्यादा एफिशिएंसी पर 8.5W तक का सोलर इनपुट आपको देगा। धूप कितनी भी हो, यह प्रक्रिया 5 दिन तक भी लगातार चलने वाली है। 20W PD चार्जिंग से इसे बहुत जल्दी चार्ज किया जा सकता है और यह पावर बैंक सिर्फ 1 घंटे में ही फुल चार्ज हो जाता है।

लाइट वेट

पावर बैंक के अंदर कई लेयर्स बनाई गई हैं, जो इसे ओवरहीटिंग, ओवर चार्जिंग और दूसरे खतरों से बचाती हैं। इसमें फोल्डेबल सोलर पैनल की वजह से बैंक हल्का और पोर्टेबल हो जाता है, जिसे बड़ी आसानी से इधर-उधर ले जाया जा सकता है। इसमें सोलर चार्जिंग का ऑप्शन भी मिलता है। यह टिकाऊ पावर बैंक हाइकर्स और माउंटेनियर्स के लिए बिल्कुल खास होने वाला है, जो बैटरी चार्ज रखेगा।

इसी के साथ Solar 10K पावर बैंक में 22.5W का मैक्सिमम आउटपुट, BoostedSpeed टेक्नोलॉजी से यह 10,000mAh की बैटरी स्मार्टफोन, टैबलेट और दूसरे USB Type-C या USB-A डिवाइस को दो या तीन बार चार्ज कर सकती है। Solar Power Bank इमरजेंसी, डिजिटल LED डिस्प्ले, टॉर्च फंक्शन और SOS सिग्नलिंग के साथ कई सारी चीजें एक साथ देखने को मिलने वाली हैं।

क्या है Ambrane Solar 10K की कीमत

इस सोलर पैनल की कीमत के बारे में देखा जाए तो Ambrane Solar 10K का पावर बैंक 6 महीने की वारंटी के साथ अमेज़न, फ्लिपकार्ट या फिर Ambrane की वेबसाइट पर 2,799 में खरीदा जा सकता है।

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा