दिवाली पर होगी ऑफर्स की बारिश, आधी कीमत में मिलेगा सारा सामान

दिवाली का त्यौहार नजदीक है। इसे ध्यान में रखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऑफर्स लॉन्च किए हैं, ताकि आप शॉपिंग करके फायदा उठा सकें।
Discount offers
आप सभी के लिए शानदार ऑफर मिल रहे है। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. दिवाली का त्योहार पास आ गया है। जिसको देखते हुए कंपनी ने अपने ग्राहकों के लिए अलग-अलग ऑफर्स निकाल दिए हैं, जिससे खरीदारी करके आप फायदा उठा सकते हैं। फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी ई-कॉमर्स वेबसाइट पर फ्रिज से लेकर टीवी तक भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। आप इसमें स्मार्ट टीवी से लेकर हर तरह के इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स को आधे दाम पर खरीद पाएंगे।

फ्रिज पर मिल रहे शानदार ऑफर्स

दिवाली के मौके पर फ्रिज पर आपको 66% तक का डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है, जो यूजर्स को अपनी तरफ खींच रहा है।

IFB 197L 5 Star Direct-Cool Single Door Refrigerator

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर यह फ्रिज यूजर्स को 66% के डिस्काउंट पर मिलने वाला है और इसे अब आप सिर्फ 17,990 रुपये में खरीद सकते हैं। फ्रिज की खासियत के बारे में बताए तो इसमें एडवांस्ड इन्वर्टर कंप्रेसर है, जो बिजली की खपत को कम करता है। साथ ही इसमें ह्यूमिडिटी कंट्रोलर भी मौजूद है, जो आपके फलों और सब्जियों को ताजा रखने में मदद करता है।

Voltas Beko 183 L Direct Cool Single Door 2 Star Refrigerator

फ्रिज को आप 52% के डिस्काउंट पर ले सकते हैं। फ्लिपकार्ट में इस फ्रिज को आप सिर्फ 24,990 रुपये की जगह केवल 11,890 रुपये में ले सकते हैं। यह फ्रिज कॉम्पैक्ट होने के साथ छोटे परिवारों के लिए सही ऑप्शन हो सकता है।

टीवी पर भी शानदार ऑफर्स

अगर आप टीवी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको कई तरह के डिस्काउंट देखने को मिलने वाले हैं। इस टीवी को यूजर्स 55% तक के डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं।

Acer I PRO Series 40 inch Full HD LED Smart Google TV

टीवी के बारे में बताए तो ये आप 55% के डिस्काउंट पर ले सकते हैं, जो कि आपको 16,999 रुपये में मिल जाएगा। टीवी में एंड्रॉयड 14 ऑपरेटिंग सिस्टम और 30 वाट का डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट भी मिल रहा है।

Coocaa 43 Inch Full HD LED Smart Coolita TV

यह स्मार्ट टीवी आपको 56% तक का डिस्काउंट मिलने वाला है, जिसकी ओरिजनल कीमत 29,999 रुपये है, लेकिन आप इसे 12,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिसके अंदर आपको डॉल्बी ऑडियो और आई केयर टेक्नोलॉजी मिलने वाली है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com