Amazon Prime का खास ऑफर। Source. Navbharat Desk
टेक्नॉलजी

Amazon Prime के लिए अलग से नहीं करना होगा खर्च, Airtel, Jio और Vi के इन रिचार्ज प्लान में मिल रहा OTT का फायदा

Airtel Jio Vi OTT Plans: Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकते हैं।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अलग से पैसे नहीं लेने होगे।

  • Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान में ये ऑफर आया है।

  • इन प्लान में मोबाइल डेटा और कॉलिंग के साथ Amazon Prime का एक्सेस दिया है।

Amazon Prime Recharge Plan: आप मोबाइल पर फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं और Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए अलग से पैसे खर्च नहीं करना चाहते तो Airtel, Jio और Vodafone Idea (Vi) के कुछ प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके काम आ सकते हैं। इन प्लान में मोबाइल डेटा और कॉलिंग के साथ Amazon Prime का एक्सेस भी दिया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि Vi का एक प्लान ₹696 से शुरू होता है। लेकिन रिचार्ज चुनने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर प्लान में एक जैसे Prime बेनिफिट नहीं मिलते।

Airtel के ₹838 और ₹1,199 वाले प्लान

Airtel के ₹838 वाले प्रीपेड प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें रोजाना 3GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ शामिल है। इसके साथ 56 दिनों के लिए Amazon Prime का एक्सेस और Airtel Xstream Play के जरिए 22 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म देखने की सुविधा भी मिलती है।

वहीं ₹1,199 वाले प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है। इसमें रोजाना 2.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 5G डेटा के साथ 84 दिनों का Prime बेनिफिट मिलता है। Apollo 24/7 और RewardsMini जैसे अतिरिक्त फायदे भी दिए जाते हैं। इसमें ध्यान दें कि Airtel की रिचार्ज लिस्ट में इन प्लान के साथ Prime Lite का उल्लेख है।

Jio का ₹1,029 वाला प्लान भी है विकल्प

Jio का ₹1,029 वाला प्रीपेड प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड 5G डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। कंपनी इस प्लान में Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ दो अन्य OTT बेनिफिट भी दे रही है। सब्सक्रिप्शन एक्टिवेट करने के लिए यूजर MyJio ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Vi के ₹696 से शुरू होते हैं Prime वाले प्लान

Vi के पास ₹696, ₹996, ₹3,799 और ₹4,999 के ऐसे प्रीपेड प्लान हैं जिनमें Amazon Prime Lite का फायदा दिया जा रहा है। ₹696 वाले प्लान में 56 दिनों की वैलिडिटी, रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS मिलते हैं।

वहीं ₹996 के प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी और 90 दिनों का Prime Lite सब्सक्रिप्शन दिया जाता है। वहीं ₹3,799 और ₹4,999 वाले सालाना प्लान में 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इनमें रोजाना 2GB डेटा और Prime का लाभ शामिल है। ₹4,999 वाले प्लान में Vi Movies & TV के जरिए 20 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस भी मिलता है।

रिचार्ज से पहले जरूर समझें यह अंतर

इन प्लान में मिलने वाला Prime बेनिफिट एक जैसा नहीं है। Prime Lite और Prime Video Mobile Edition की सुविधाएं फुल Amazon Prime मेंबरशिप से अलग हो सकती हैं। इसलिए रिचार्ज करने से पहले अपने सर्किल में उपलब्ध प्लान, सब्सक्रिप्शन की अवधि और डिवाइस से जुड़ी शर्तें कंपनी की वेबसाइट या ऐप पर जरूर जांच लें।

Delimitation Bill LIVE: परिसीमन बिल का समर्थन करेगी NCP(SP), राहुल गांधी ने कहा- 'DMK हमारे साथ चले'

Heavy Rain Alert: 28-29-30 नवंबर को भारी बारिश की चेतावनी, इन राज्यों में छाएगा घना कोहरा

भोपाल में 12 दिसंबर को जुटेंगे राहुल गांधी समेत विपक्षी दिग्गज, आखिर लाल परेड ग्राउंड पर क्यों अटक रहा पेंच?

मजबूरी में कर रहे समर्थन... शरद पवार ने कांग्रेस को भेजा संदेश; सांसदों की बीजेपी से हो गई है बात!

महिला आरक्षण से 50% सीटों तक, सरकार ने परिसीमन के नए बिल में 6 बड़े बदलाव, जानें क्यों खास है नया विधेयक