Airtel का ये प्लान आपको आएगा पसंद। (सौ. Design) 
टेक्नॉलजी

Airtel का नया धमाका: सिर्फ इतने रूपये में Netflix, ZEE5 और JioCinema सहित 25+ OTT का फ्री सब्सक्रिप्शन

Airtel यूजर आपके मनोरंजन का स्तर को बढ़ाने वाले है। Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा धमाकेदार प्लान पेश किया है, जो बेहद कम कीमत में बेशुमार सुविधाएं लेकर आया है।

सिमरन सिंह

अगर आप एक Airtel यूजर हैं तो अब आपके मनोरंजन का स्तर नई ऊंचाई छूने वाला है। Airtel ने अपने ग्राहकों के लिए ऐसा धमाकेदार प्लान पेश किया है, जो बेहद कम कीमत में बेशुमार सुविधाएं लेकर आया है। इस प्लान में आपको एक नहीं, दो नहीं बल्कि तीन बड़े OTT प्लेटफॉर्म्स – Netflix, JioCinema और ZEE5 का सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिल रहा है।

सिर्फ ₹279 में एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Airtel का यह एंट्री-लेवल प्लान मात्र ₹279 में उपलब्ध है और इसकी वैधता 30 दिनों की है। इस प्लान के अंतर्गत यूज़र्स को मिलेगा:

  • Netflix Basic, JioCinema, ZEE5 Premium और Airtel Xstream Play Premium का सब्सक्रिप्शन
  • साथ ही SonyLIV, Hoichoi, ErosNow, ShemarooMe, Aha, SunNXT जैसे 25+ OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस
  • 1GB डेटा प्रति माह (डेटा खत्म होने पर ₹0.50/MB की दर से चार्ज)

अगर ये सभी सब्सक्रिप्शन आप अलग-अलग खरीदें, तो करीब ₹750 तक की कीमत चुकानी पड़ती है, लेकिन Airtel इसे महज़ ₹279 में दे रहा है। हालांकि ध्यान दें, इस प्लान में वॉयस कॉलिंग की सुविधा शामिल नहीं है। कॉलिंग के लिए अलग प्लान लेना अनिवार्य होगा।

जियो को कड़ी टक्कर

Airtel का यह प्लान सीधे तौर पर Jio के प्लान्स को चुनौती देता नजर आ रहा है। Jio अपने यूज़र्स को कई OTT बेनिफिट्स जरूर देता है, लेकिन ₹279 की कीमत में फिलहाल Netflix, Hotstar, ZEE5 और SonyLIV जैसे प्लेटफॉर्म्स की सुविधा नहीं दे रहा।

प्रीमियम यूज़र्स के लिए भी ऑप्शन मौजूद

अगर आप लंबी वैधता चाहते हैं, तो Airtel का ₹1729 वाला प्रीमियम प्लान भी आकर्षक है। इसमें आपको 84 दिनों की वैधता के साथ रोज़ाना 2GB डेटा, 100 SMS प्रतिदिन, और Netflix, Hotstar, ZEE5 सहित 22+ OTT ऐप्स का एक्सेस मिलेगा।

BRICS Summit 2026: PM मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन की घोषणा की, जानें दो दिनों क्या कुछ हुआ?

अमित शाह से मिले एकनाथ शिंदे; मुंबई के सह्याद्री अतिथिगृह में 30 मिनट चली चर्चा, जानें क्या हुई बात

BRICS Summit: नई दिल्ली घोषणापत्र से मिलेगी भविष्य को नई दिशा, PM मोदी बोले- अब ग्राउंड लेवल पर दिखेंगे नतीजे

इलाहाबाद HC के फैसले को मेधा रूपम ने दी चुनौती, आकृति चौधरी मामले में सुप्रीम कोर्ट पहुंची नोएडा डीएम

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने AI, ट्रेड और डिजिटल इकोसिस्टम समेत 5 नई पहलों का किया प्रस्ताव