Sujal Jaiswar ने बनाया Desi Batman. Source. Social Media
टेक्नॉलजी

देसी बैटमैन से वायरल हो रहे AI वीडियो, जानें कौन-सी टेक्नोलॉजी और टूल्स से बन रहे ऐसे सिनेमैटिक वीडियो?

How to create videos using AI: सोशल मीडिया पर AI से बने सुपरहीरो वीडियो वायरल हैं। इन वीडियो में हॉलीवुड के सुपरहीरो को बिल्कुल देसी अंदाज में पेश किया जा रहा है।

सिमरन सिंह

Highlight:

  • AI से बने सुपरहीरो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

  • AI वीडियो तकनीक की मदद से छोटे क्रिएटर्स भी सिनेमैटिक वीडियो तैयार कर रहे हैं।

  • Higgsfield AI Cinema Studio, Google Veo और Runway जैसे प्लेटफॉर्म AI वीडियो बनाते हैं।

Desi Batman AI Video Technology: सोशल मीडिया पर इन दिनों AI से बने सुपरहीरो वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कहीं बैटमैन भैंस पर सवार होकर गांव में घूमता नजर आता है तो कहीं जोकर ऑटो रिक्शा में दिखाई देता है। इन वीडियो में हॉलीवुड के सुपरहीरो को बिल्कुल देसी अंदाज में पेश किया जा रहा है। इसकी खास बात यह है कि इन्हें बनाने के लिए बड़े फिल्म स्टूडियो या महंगे कैमरा सेटअप की जरूरत नहीं पड़ती। इसे AI वीडियो तकनीक की मदद से छोटे क्रिएटर्स भी सिनेमैटिक वीडियो तैयार कर रहे हैं।

देसी बैटमैन वीडियो बनाने में कौन-से AI टूल्स हो रहे इस्तेमाल?

इस ट्रेंड के पीछे भारतीय क्रिएटर सुजल जैसवार का नाम चर्चा में है। उन्होंने अपने LinkedIn पोस्ट में बताया कि उनका एक AI वीडियो Higgsfield AI Cinema Studio की मदद से तैयार हुआ था। इसके अलावा Google Veo और Runway जैसे प्लेटफॉर्म भी AI वीडियो बनाने के लिए इस्तेमाल किए जा सकते हैं। लेकिन हर वायरल वीडियो में इन्हीं टूल्स का इस्तेमाल हुआ हो इसकी पुष्टि नहीं है।

इन टूल्स की मदद से टेक्स्ट या तस्वीरों को वीडियो में बदला जा सकता है। उदाहरण के लिए किसी सुपरहीरो को गांव की सड़क पर चलते हुए दिखाना हो तो क्रिएटर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या रेफरेंस इमेज देकर ऐसा सीन तैयार कर सकता है।

Higgsfield, Google Veo और Runway की कितनी है कीमत?

अगर आप भी ऐसे वीडियो बनाना चाहते हैं तो इन प्लेटफॉर्म्स की कीमत समझना जरूरी है।

  • Higgsfield AI: इसके पेड प्लान की शुरुआत करीब 19 डॉलर प्रति महीने से होती है जिसमें सालाना बिलिंग सेवा है। इसमें क्रेडिट के आधार पर वीडियो जनरेट किए जाते हैं।

  • Google Veo: Google Flow में सीमित फ्री क्रेडिट मिलते हैं। Google AI Plus का प्लान 4.99 डॉलर प्रति महीने से शुरू होता है।

  • Runway AI: इसके Standard प्लान की कीमत 15 डॉलर प्रति महीने है जबकि Pro प्लान 35 डॉलर प्रति महीने का है। सालाना भुगतान पर कीमत कम हो सकती है।

ध्यान दें कि ये सब्सक्रिप्शन कीमतें हैं। वीडियो की वास्तविक लागत इस्तेमाल किए गए मॉडल, क्रेडिट, क्लिप की लंबाई और रिजॉल्यूशन पर निर्भर करती है।

एक वायरल एपिसोड बनाने में कितना आता है खर्च?

रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सुजल जैसवार के देसी बैटमैन एपिसोड का बजट करीब 2,500 से 5,000 रुपये बताया गया है। वहीं The Better India की रिपोर्ट में प्रति वीडियो करीब 5,000 से 6,000 रुपये की लागत बताई गई है। इसका सीधा मतलब है कि AI ने वीडियो प्रोडक्शन को पहले से ज्यादा सुलभ जरूर बनाया है लेकिन अच्छी कहानी, सही प्रॉम्प्ट, एडिटिंग, साउंड डिजाइन और कलर ग्रेडिंग के बिना सिर्फ AI टूल्स से वायरल वीडियो बनाना आसान नहीं है।

परिसीमन बिल पर विपक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस, खरगे ने परिसीमन को लोकतंत्र पर बड़ा खतरा बताया

Delimitation Bill Live: परिसीमन बिल पर अब तक क्या हुआ? आज क्या होगा, संसद में कब आएगा नया बिल?

पहले किया था इनकार, अब एयरलाइन सेक्टर में एंट्री की तैयारी, अडाणी ग्रुप ने सरकार से मांगी बड़ी मंजूरी

आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों पर परिसीमन विधेयक का कितना होगा असर, कुछ इस तरह बदल सकते हैं चुनावी समीकरण

रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज ने 14.70 करोड़ रुपये में संसदीय क्षेत्र मछलीशहर में क्या क्या बनवाया?