Smartphone की मेमोरी कीमतों में आई गिरावट, क्या अब सस्ते होंगे मोबाइल फोन? Samsung और SK Hynix पर टिकी नजरें

DRAM Price Drop: पिछले कुछ समय से DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी जिसका असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लागत पर भी पड़ रहा था।
Smartphone memory prices have fallen will mobile phones become cheaper now
DRAM की कीमत बढ़ी।Source. Pixabay
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • पिछले कुछ समय से DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।

  • अब चीन के बाजार से इनकी कीमतों में गिरावट के संकेत मिले हैं।

  • सभी मेमोरी कंपनियों ने अपने दाम नहीं घटाए हैं।

Smartphone Memory Price: स्मार्टफोन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए मेमोरी मार्केट से राहत भरी जानकारी सामने आई है। बता दें कि पिछले कुछ समय से DRAM और NAND मेमोरी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी जिसका असर स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनियों की लागत पर भी पड़ रहा था। ऐसे में अब चीन के बाजार से इनकी कीमतों में गिरावट के संकेत मिले हैं। इससे आने वाले समय में स्मार्टफोन की कीमतों को लेकर नई उम्मीद जगी है।

टिप्स्टर Ustav Techie ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी है कि चीन में DRAM और NAND मेमोरी की स्पॉट कीमतें नीचे आई हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सभी मेमोरी कंपनियों ने अपने दाम घटा दिए हैं। बाजार में स्पॉट और कॉन्ट्रैक्ट कीमतों के बीच अंतर बना हुआ है।

चीन में क्यों गिरने लगी DRAM और NAND की कीमतें?

जानकारी में इस गिरावट के पीछे चीन के डिस्ट्रीब्यूटर्स की आर्थिक स्थिति को अहम वजह बताया जा रहा है। जिसमें डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास मौजूद मेमोरी स्टॉक को जल्दी बेचने का दबाव है। ऐसे में कुछ विक्रेता ग्राहकों को आकर्षित करने और अपना स्टॉक खाली करने के लिए कम कीमतों पर माल बेच रहे हैं।

यहां स्पॉट प्राइस का मतलब उस कीमत से है जिस पर मेमोरी की खरीद-बिक्री तुरंत या कम समय में होती है। इसमें बदलाव आने से बाजार की मौजूदा मांग और सप्लाई की स्थिति का अंदाजा मिलता है। लेकिन स्पॉट मार्केट में गिरावट का असर हर खरीदार तक तुरंत नहीं पहुंचता है।

Samsung और SK Hynix ने क्यों नहीं घटाए अपने दाम?

मेमोरी की कीमतों में गिरावट के बावजूद देखा जा रहा है कि Samsung और SK Hynix जैसी बड़ी कंपनियों की कॉन्ट्रैक्ट कीमतों में वैसी राहत नहीं दिख रही है। जिसमें बड़ी स्मार्टफोन कंपनियां इनसे मेमोरी चिप्स की खरीद पहले से तय समझौतों के तहत करती हैं। इन कीमतों में बदलाव बाजार के स्पॉट रेट के मुकाबले धीरे होता है।

वहीं TrendForce की अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट में बताया गया है कि चौथी तिमाही में मोबाइल DRAM की कॉन्ट्रैक्ट कीमतें स्थिर से थोड़ी अधिक रहने का अनुमान है। वहीं कमजोर उपभोक्ता मांग के कारण स्पॉट मार्केट में दबाव बना हुआ है।

Smartphone memory prices have fallen will mobile phones become cheaper now
Amazon Prime के लिए अलग से नहीं करना होगा खर्च, Airtel, Jio और Vi के इन रिचार्ज प्लान में मिल रहा OTT का फायदा

क्या अब सस्ते हो जाएंगे स्मार्टफोन?

चीन में मेमोरी की कीमतों में गिरावट का मतलब यह नहीं है कि स्मार्टफोन तुरंत सस्ते हो जाएंगे। फोन कंपनियों को इसका फायदा तभी मिलेगा जब मेमोरी की कॉन्ट्रैक्ट कीमतें भी कम होंगी। इसके अलावा स्मार्टफोन की कीमत केवल RAM और स्टोरेज पर निर्भर नहीं करती बल्कि प्रोसेसर, डिस्प्ले और दूसरे कंपोनेंट्स की लागत भी इसमें शामिल होती है।

लेकिन अगर मेमोरी की कीमतों में गिरावट आगे भी जारी रहती है तो कंपनियों की लागत पर दबाव कम हो सकता है। इससे भविष्य में नए स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी रोकने या ग्राहकों को बेहतर ऑफर्स देने की गुंजाइश बन सकती है। अभी के लिए खरीदारों को बड़ी कीमत कटौती की उम्मीद करने के बजाय आने वाले हफ्तों के बाजार पर नजर रखनी चाहिए।