Sam Altman (Source. X) 
टेक्नॉलजी

AI ने अपने ही बॉस को कर दिया पीछे, सैम ऑल्टमैन बोले, खुद को बेकार महसूस किया

OpenAI Codex App: AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं रहा, बल्कि इंसानों की सोच, फैसलों और भावनाओं तक असर डालने लगा है। एक वक्त था जब OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पूरी दुनिया को AI की ताकत के लिए जाने जाते थे।

सिमरन सिंह

Sam Altman AI Statement: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं रहा, बल्कि इंसानों की सोच, फैसलों और भावनाओं तक असर डालने लगा है। एक वक्त था जब OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन पूरी दुनिया को AI की ताकत और उसके खतरों से आगाह कर रहे थे। लेकिन अब वही ऑल्टमैन AI के सामने खुद को "बेकार" और "फालतू" महसूस करने की बात कह रहे हैं। इसकी वजह बना OpenAI का नया स्टैंडअलोन ऐप Codex, जिसे हाल ही में Mac यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया है।

जब AI ने अपने ही निर्माता को चौंका दिया

सैम ऑल्टमैन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक निजी अनुभव साझा किया, जिसने इंटरनेट पर बहस छेड़ दी। उन्होंने बताया कि वे Codex ऐप की मदद से एक नया ऐप बना रहे थे। शुरुआत में सब कुछ सामान्य था और उन्हें यह प्रोसेस काफी दिलचस्प लग रहा था। लेकिन जैसे ही उन्होंने ऐप को और बेहतर बनाने के लिए AI से सुझाव मांगे, नतीजा चौंकाने वाला निकला। ऑल्टमैन ने लिखा, "AI ने मुझे ऐसे कम से कम दो-तीन बेहतरीन सुझाव दिए जो मेरे दिमाग में आए ही नहीं थे। उन आइडियाज को देखकर मुझे पल भर के लिए लगा कि मैं थोड़ा बेकार हूं और यह सोचकर मुझे दुख हुआ।" यह अनुभव लोगों को इसलिए डराने लगा है क्योंकि जिस इंसान ने AI की दुनिया को आकार दिया, वही आज मशीन के सामने खुद को पीछे महसूस कर रहा है।

क्या है OpenAI का नया Codex ऐप

Codex को OpenAI ने खास तौर पर Mac कंप्यूटर यूजर्स के लिए लॉन्च किया है। इसे "Vibe Coding" के नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है। यह ऐप सिर्फ एक चैटबॉट नहीं है, बल्कि एक कमांड सेंटर की तरह काम करता है। इसमें एक साथ कई AI एजेंट्स से काम लिया जा सकता है। अलग-अलग प्रोजेक्ट्स के लिए अलग AI थ्रेड्स चलाए जा सकते हैं। Codex खुद कोड लिख सकता है, उसे सुधार सकता है और यहां तक कि इमेज जनरेशन जैसे फीचर्स के जरिए डिजाइनिंग का काम भी आसान बना देता है।

फिलहाल मुफ्त में इस्तेमाल का मौका

OpenAI ने Codex को कुछ समय के लिए फ्री में इस्तेमाल करने की सुविधा दी है। आमतौर पर यह फीचर ChatGPT Plus और Pro जैसे पेड यूजर्स के लिए होता है, लेकिन लॉन्च के बाद अभी सामान्य यूजर्स भी इसे आजमा सकते हैं।

कोडर्स के लिए वरदान या खतरे की घंटी?

सैम ऑल्टमैन के मुताबिक, उनकी कंपनी के अंदर यह अब तक का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला प्रोडक्ट बन चुका है। वे खुद रात-रात भर जागकर Codex से नए प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, उनका यह कहना कि AI ने उन्हें "फालतू" महसूस कराया, एक बड़ा सवाल खड़ा करता है क्या भविष्य में AI इंसानी दिमाग को पूरी तरह पीछे छोड़ देगा? अगर AI अपने ही निर्माता को हैरान कर सकता है, तो आने वाले समय में कोडिंग और नौकरियों की दुनिया किस दिशा में जाएगी, यह सोचकर हर कोई हैरान है।

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

28-30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, ग्राहकों को राहत, 27 सितंबर रविवार को खुले रहेंगे सभी सरकारी बैंक

BJP ने प्रदेश प्रभारियों का किया ऐलान, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, राम माधव, विनोद तावड़े को मिली जिम्मेदारी