AI Impact Summit 2026 (Source. Navbharat Live) 
टेक्नॉलजी

खुशखबरी! एक दिन और बढ़ा AI Impact Summit 2026 लेकिन 19 को नहीं जा पाएंंगी जनता

AI Event India Updates: AI Impact Summit 2026 को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और उत्साह को देखते हुए इस प्रतिष्ठित समिट को अब एक दिन और बढ़ा दिया गया है।

सिमरन सिंह

AI Impact Summit 2026 Big Information: देश में टेक्नोलॉजी को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच AI Impact Summit 2026 को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। लोगों के जबरदस्त रिस्पॉन्स और उत्साह को देखते हुए इस प्रतिष्ठित समिट को अब एक दिन और बढ़ा दिया गया है। यह फैसला खास तौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर लिया गया है जो इस इवेंट का हिस्सा बनना चाहते थे लेकिन समय की कमी या अन्य कारणों से शामिल नहीं हो पा रहे थे। ऐसे में अब वो लोग 21 फरवरी को भी AI Imapct Summit 2026 को हिस्सा बन सकते है।

19 फरवरी को पब्लिक के लिए बंद रहेगा समिट

आयोजकों की ओर से साफ किया गया है कि 19 फरवरी को समिट आम जनता के लिए बंद रहेगा। इस दिन केवल विशेष रूप से आमंत्रित मेहमानों को ही प्रवेश दिया जाएगा। बताया गया है कि "19 को सिर्फ इन्वाइट किए गए मेहमान ही आयेंगे"। इस दिन अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई बड़े नेता और खास मेहमान भी समिट में हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक, 19 फरवरी को फ्रांस और ब्राजील के राष्ट्रपति के साथ-साथ श्रीलंका और भूटान के राष्ट्रपति भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। ऐसे में सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह दिन पब्लिक के लिए बंद रखा गया है।

20 और 21 फरवरी को सभी के लिए खुला रहेगा समिट

आम लोगों के लिए अच्छी खबर यह है कि 20 और 21 फरवरी को समिट पूरी तरह से ओपन रहेगा। इन दोनों दिनों में कोई भी व्यक्ति कार्यक्रम में शामिल हो सकता है। समिट सुबह से शुरू होकर रात 8 बजे तक चलेगा, जिससे कामकाजी लोगों और छात्रों को भी पर्याप्त समय मिल सके। आयोजकों का कहना है कि "सभी के लिए ये सूचना जल्दी दी जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी न हो"।

घर बैठे भी देख सकेंगे सभी सेशन

जो लोग किसी कारणवश कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सकते, उनके लिए भी खास इंतजाम किए गए हैं। समिट के सभी सेशन को ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे लोग अपने घर से ही पूरा कार्यक्रम देख सकेंगे। इसके साथ ही 19 फरवरी के कार्यक्रम को भी ऑनलाइन दिखाया जाएगा। इस कदम से न केवल बड़े शहरों बल्कि छोटे शहरों और कस्बों के लोग भी इस अंतरराष्ट्रीय समिट का हिस्सा बन पाएंगे।

AI Impact Summit 2026 का एक दिन बढ़ाया जाना इस बात का संकेत है कि देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर जागरूकता और रुचि तेजी से बढ़ रही है। अब आम और मध्यम वर्गीय परिवारों के लोग भी इस बड़े मंच से जुड़कर नई तकनीक और अवसरों को समझ सकेंगे।

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत