ChatGPT flight search (Source. नवभारत डेस्क) 
टेक्नॉलजी

सस्ती फ्लाइट अब ChatGPT पर, अब कम पैसों में ट्रैवल करना हुआ आसान

ChatGPT Flight Search: फ्लाइट टिकट बुक करते समय अलग-अलग ऐप्स पर जाकर कीमतें चेक करते हैं और कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है। ChatGPT ने Skyscanner के साथ साझेदारी की है।

सिमरन सिंह

Flight Booking: अगर आप फ्लाइट टिकट बुक करते समय अलग-अलग ऐप्स पर जाकर कीमतें चेक करते हैं और कन्फ्यूज हो जाते हैं, तो अब आपकी यह परेशानी खत्म होने वाली है। ChatGPT ने Skyscanner के साथ साझेदारी कर एक नया फीचर पेश किया है, जिससे अब यूजर्स सीधे चैट के अंदर ही सस्ती फ्लाइट खोज सकते हैं। अब आपको कई वेबसाइट्स पर जाने या बार-बार फिल्टर लगाने की जरूरत नहीं होगी बस चैट में सवाल पूछिए और आपको तुरंत रिजल्ट मिल जाएगा।

कैसे काम करता है यह नया फीचर

यह फीचर किसी आम सर्च इंजन जैसा नहीं, बल्कि ऐसे काम करता है जैसे आप किसी ट्रैवल एजेंट से बात कर रहे हों। यूजर को सिर्फ यह बताना है कि उसे कहां जाना है, कब जाना है और बजट क्या है इसके बाद ChatGPT आपको अलग-अलग वेबसाइट्स से बेस्ट ऑप्शन ढूंढकर चैट में ही दिखा देगा। खास बात यह है कि ये सभी रिजल्ट Skyscanner के मौजूदा सिस्टम से आते हैं, यानी कीमतें और फ्लाइट ऑप्शन पूरी तरह रियल और भरोसेमंद होते हैं।

आगे और भी आसान होगी ट्रैवल प्लानिंग

Skyscanner के मुताबिक, कंपनी AI का इस्तेमाल सिर्फ फ्लाइट सर्च तक सीमित नहीं रखेगी। आने वाले समय में होटल बुकिंग, ट्रिप प्लानिंग और अन्य ट्रैवल सर्विसेज भी इस सिस्टम में जोड़ी जा सकती हैं। इसका मतलब है कि भविष्य में पूरा ट्रैवल प्लान एक ही जगह पर तैयार हो सकेगा।

ChatGPT से सस्ती फ्लाइट ऐसे ढूंढें

अगर आप इस फीचर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करें:

  • अपने फोन में ChatGPT का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करें
  • ऐप में लॉग-इन करें
  • स्क्रीन के नीचे दिख रहे Plus (+) आइकन पर टैप करें
  • Explore Apps ऑप्शन चुनें
  • सर्च बार में Skyscanner लिखकर सर्च करें
  • Skyscanner पर क्लिक करके Connect करें

कनेक्ट करने के बाद आप सीधे चैट में फ्लाइट से जुड़ा सवाल पूछ सकते हैं और तुरंत रिजल्ट पा सकते हैं।

मिडिल क्लास के लिए क्यों है खास

यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो सस्ती और बेस्ट डील ढूंढने में ज्यादा समय खर्च करते हैं। अब बिना किसी झंझट के, एक ही जगह पर आपको सबसे सस्ती फ्लाइट का ऑप्शन मिल जाएगा। इससे समय भी बचेगा और पैसे भी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल